MS Dhoni ने खत्म कर दी थी भारत की सबसे बड़ी मुश्किल- सीरीज हारकर भी खुश थी भारतीय टीम!

MS Dhoni ने खत्म कर दी थी भारत की सबसे बड़ी मुश्किल- सीरीज हारकर भी खुश थी भारतीय टीम!
X
MS Dhoni 148: महेंद्र सिंह धोनी ने 148 रनों की पारी 123 गेंदों पर बनाई थी, इस दौरान उन्होंने 15 समेत 4 छक्के भी लगाए थे। भारतीय क्रिकेट टीम ने यह मैच 58 रनों से जीता था, लेकिन इसके बाद सीरीज में बाकी बचे 4 मैच भारत ने गवां दिए थे।

MS Dhoni : भारतीय विकेट कीपर बल्लेबाज और सबसे सफल कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने 15 साल पहले आज ही के दिन (5 April) पाकिस्तान (India vs Pakistan Cricket) के विरुद्ध पहला शतक लगाया था। लम्बे बालों के साथ, आत्मविश्वास से भरे अंदाज में जब महेंद्र सिंह धोनी ने पाकिस्तानी गेंदबाजों की धुनाई की, मानों भूका शेर जंगल में शिकार पर निकला हुआ है। एमएस धोनी की यह पारी प्रशंसकों के साथ टीम मैनेजमेंट के लिए भी सुकून भरी थी, क्योंकि टीम को एक शानदार बल्लेबाज विकेट कीपर मिल गया था।

धोनी के आने के बाद दिनेश कार्तिक, और पार्थिव पटेल को मौके भी कम मिलने लगे थे। भारतीय पूर्व गेंदबाज आशीष नेहरा (Former Bowler Ashish Nehra) ने एक चैनल को दिए इंटरव्यू में महेंद्र सिंह धोनी को लेकर बताया कि बेशक हम वो सीरीज हार गए थे, लेकिन भारतीय टीम ने उस सीरीज में एक शानदार क्रिकेटर की खोज की थी।

4-2 से हार गई थी भारतीय टीम

भारत बनाम पाकिस्तान 2004-05 में खेली गई इस सीरीज को पाकिस्तान ने शुरुआत दो मैच हारने के बावजूद 4-2 से जीत लिया था। भारतीय टीम पाकिस्तान से मिली इस हार पर दुखी जरूर था, लेकिन टीम को इस बात की खुशी थी कि उन्हें महेंद्र सिंह धोनी जैसा विकेट कीपर मिल गया है, जो जरुरत के हिसाब से बल्लेबाजी करने में सक्षम है।

महेंद्र सिंह धोनी 148 (MS Dhoni 148)

महेंद्र सिंह धोनी ने 148 रनों की पारी 123 गेंदों पर बनाई थी, इस दौरान उन्होंने 15 समेत 4 छक्के भी लगाए थे। भारतीय क्रिकेट टीम ने यह मैच 58 रनों से जीता था, लेकिन इसके बाद सीरीज में बाकी बचे 4 मैच भारत ने गवां दिए थे।

एमएस धोनी वर्ल्ड कप 2019 के बाद से ही भारतीय क्रिकेट टीम से दूर रहे हैं। क्रिकेट फैंस खुश थे कि वो धोनी को आईपीएल 2020 में खेलते हुए देखेंगे, लेकिन कोरोना वायरस की वजह से इस समय आईपीएल भी स्थगित हो गई है और धोनी के चाहने वालों का इंतिजार बढ़ गया है।

Tags

Next Story