कोरोना के कारण मुंबई के पूर्व क्रिकेटर सचिन देशमुख का निधन

कोरोना के कारण मुंबई के पूर्व क्रिकेटर सचिन देशमुख का निधन
X
सचिन देशमुख मुंबई में एक्साइज और कस्टम विभाग में कार्यरत थे। सचिन देशमुख अपने क्रिकेट करियर में जाने माने प्लेयर थे। आल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी प्रतियोगिता में उन्होंने पुणे यूनिवर्सिटी से खेलते हुए लगातार 7 सेंचुरी बनाने का अनोखा रिकॉर्ड भी बनाया था।

मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन के पूर्व प्लेयर सचिन देशमुख का निधन हो गया। पूर्व क्रिकेटर कोरोनावायरस से संक्रमित थे और यही वायरस उनकी मौत का कारण भी बना। टाइम्स ऑफ इंडिया खबर के मुताबिक सचिन देशमुख का निधन रात 3 बजे के करीब ठाणे स्थित एक हॉस्पिटल में हुआ।

आपको बता दें कि सचिन देशमुख घरेलु क्रिकेट टूर्नामेंट रणजी ट्रॉफी में मुंबई और महाराष्ट्र दोनों टीमों में जगह बनाने में कामयाब रहे थे, लेकिन उनको प्लेइंग 11 में खेलने का कभी मौका नहीं मिला।

खबर के मुताबिक सचिन देशमुख मुंबई में एक्साइज और कस्टम विभाग में कार्यरत थे। सचिन देशमुख अपने क्रिकेट करियर में जाने माने प्लेयर थे। 90 के दशक में आल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी प्रतियोगिता में उन्होंने पुणे यूनिवर्सिटी से खेलते हुए लगातार 7 सेंचुरी बनाने का अनोखा रिकॉर्ड भी बनाया था।

Also Read - जब हार से निकालकर ग्लेंन मैक्सवेल ने जिताया मैच, 5 साल बाद जीती सीरीज

सचिन देशमुख ने मुंबई पुलिस की ओर से भी क्रिकेट खेला करते थे। मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन के पूर्व मैनेजिंग समिति के सदस्य और देशमुख के दोस्त ने टाइम्स ऑफ इंडिया से कहा कि पूर्व क्रिकेटर सचिन देशमुख की मौत हम सबसे लिए एक संदेश है कि इस वायरस को बिलकुल भी हलके में नहीं लिया जाना चाहिए। उन्होंने बताया कि सचिन को बुखार था, लेकिन वह हॉस्पिटल में भर्ती नहीं होना चाहते थे। 9 दिन पहले जांच में वह कोविड 19 पॉजिटिव पाए गए थे।

Tags

Next Story