भारतीय क्रिकेटर ने स्पॉन्सरशिप के नाम पर की लाखों की धोखाधड़ी, गिरफ्तार

भारतीय क्रिकेटर ने स्पॉन्सरशिप के नाम पर की लाखों की धोखाधड़ी, गिरफ्तार
X
पूर्व रणजी खिलाड़ी बी नागराजू को पुलिस ने धोखाधड़ी के आरोप में गिरफ्तार किया है। नागराजू ने एक व्यक्ति को क्रिकेट में स्पॉन्सरशिप दिलाने के नाम पर करीब साढ़े 3 लाख रुपये का चूना लगाया।

भारत में क्रिकेट एक ऐसा खेल है जो सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है। भारत में अधिकतर लोग क्रिकेट को ही फॉलो करते हैं तभी तो भारतीय क्रिकेट बोर्ड पूरे विश्व में सबसे अमीर बोर्ड भी है और यहां खेलने वाले क्रिकेटर सबसे अधिक पैसा कमाते हैं। इसी लोकप्रियता का फायदा अपराधी भी उठाते हैं और लोगों को चूना लगाते हैं।

आज सेंट्रल क्राइम स्टेशन ने पूर्व रणजी खिलाड़ी को गिरफ्तार किया है जिसने एक व्यक्ति के साथ क्रिकेट के नाम पर फ्रॉड करके उससे 3 लाख 30 हजार रुपये लूट लिए। आरोपी का नाम बी नागराजू है जो आंध्र प्रदेश का पूर्व रणजी खिलाड़ी भी है।

स्पॉन्सरशिप के नाम पर लूट

बी नागराजू पर आरोप लगे हैं कि उन्होंने खुद को तारक रामा राव (आंध्र प्रदेश में मंत्री) का PA बताया था। बी नागराजू ने पीड़ित व्यक्ति को बताया कि एक क्रिकेटर है जिन्हे स्पॉन्सरशिप की तालाश है। नागाराजू ने बताया कि वो खिलाड़ी आईपीएल की टीम में है और इंग्लैंड वर्ल्डकप के लिए भारतीय टीम की संभावित सूचि का हिस्सा है। पीड़ित व्यक्ति ने अपनी कंपनी का नाम क्रिकेटर की किट पर छपवाने के लिए उसे स्पांसर किया और नागराजू के खाते में 3 लाख 30 हजार रुपये जमा करवा दिए।

पीड़ित थोड़े दिन में भांप गया कि उसे चूना लगाया गया है जिसके बाद उसने थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई। जिस खाते में पीड़ित ने रूपये जमा करवाए थे उसकी जांच करने पर पुलिस आरोपी नागराजू तक पहुंची।

धोनी के नाम पर कर चुका है ठगी

यह पहला मामला नहीं है जब बी नागराजू ठगी के मामले में गिरफ्तार हुए हैं। इससे पहले 2018 में नागराजू ने एक व्यक्ति से धोनी क्रिकेट अकादमी में पैसे लगाने के नाम पर ठगी की थी। नागराजू ने BCCI सिलेक्टर एमएसके प्रसाद की डुप्लीकेट आवाज निकालकर दो अलग अलग व्यक्तियों को करीब 6 लाख का चूना लगाया था, जिसके लिए वो जेल भी गए थे।

Tags

Next Story