Glenn Maxwell ने एक बार फिर की सगाई, वीडियो वायरल

Glenn Maxwell ने एक बार फिर की सगाई, वीडियो वायरल
X
Glenn Maxwell And Vini Raman Engage : सगाई में ग्लेन मैक्सवेल भारतीय अंदाज में दिखे, उन्होंने नीली कलर की शेरवानी पहन रखी थी और इस ड्रेस में मैक्सवेल बहुत सुंदर दिखाई दे रहे थे। मैक्सवेल की गर्लफ्रेंड ने सगाई में ब्लैक कलर का लहंगा चुन्नी पहना हुआ था

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेटर ग्लेन मैक्सवेल (Glenn Maxwell) ने पिछले महीने ही भारतीय मूल की विनि रमन (Vini Raman) से सगाई की थी। फरवरी में ग्लेन मैक्सवेल ने इंस्टाग्राम पर इस बात की जानकारी दी थी कि उन्होंने और विनि रमन ने सगाई की है। ऑस्ट्रेलियाई आल राउंडर क्रिकेटर की गर्लफ्रेंड विनि रमन ने ही ग्लेन मैक्सवेल को मानसिक थकावट से उबरने में मदद की थी, जैसा आप जानते हो कि ग्लेन मैक्सवेल पिछले कई महीनों से ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम से दूर चल रहे थे क्योंकि उन्हें मानसिक और शारीरिक थकावट महसूस हो रही थी।

मैक्सवेल ने इस परेशानी से वापसी की और एक बार फिर मैदान पर आए थे लेकिन फिर उन्हें क्रिकेट से दूरी बनानी पड़ी थी। क्रिकेट से दूरी बनाए ग्लेन मैक्सवेल ने फरवरी में विनि रमन से सगाई की थी, और अब लगभग एक महीने बाद उन्होंने एक बार फिर विनि रमन से ही सगाई की।

ग्लेन मैक्सवेल ने भारतीय रीती-रिवाज से की शादी (Glenn Maxwell And Vini Raman Engagement)

ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर ग्लेन मैक्सवेल ने किसी और लड़की से नहीं बल्कि विनि रमन से ही एक बार फिर सगाई की है। इस बार ग्लेन मैक्सवेल और उनकी गर्लफ्रेंड विनि रमन ने भारतीय रीती रिवाज से सगाई की है।

सगाई में ग्लेन मैक्सवेल भारतीय अंदाज में दिखे, उन्होंने नीली कलर की शेरवानी पहन रखी थी और इस ड्रेस में मैक्सवेल बहुत सुंदर दिखाई दे रहे थे। मैक्सवेल की गर्लफ्रेंड विनि रमन ने सगाई में ब्लैक कलर का लहंगा चुन्नी पहना हुआ था, इसमें वो बहुत खूबसूरत नजर आ रही थी।

मैक्सवेल की गर्लफ्रेंड विनि रमन ने पोस्ट कर जानकारी दी कि उन्होंने बीती रात भारतीय रीतीरिवाजों के साथ ग्लेंन मैक्सवेल से सगाई की है। इस सगाई में उनके करीबी दोस्त और परिवार वाले ही शामिल हुए थे।



Tags

Next Story