IPL 2022: आरसीबी में लौटा ये खतरनाक खिलाड़ी, करेगा घातक बल्लेबाजी!

खेल। इस सीजन आरसीबी (RCB) की शुरुआत अच्छी नहीं रही। क्योंकि टीम को अपने पहले ही मुकाबले में हार का मुंह देखना पड़ा। लेकिन आरसीबी ने केकेआर के खिलाफ मुकाबले में शानदार प्रदर्शन किया था और इस मैच में जीत दर्ज की थी। इसी बीच आरसीबी ने अपने शुरुआती 2 मुकाबले घातक ऑलराउंडर की गैरमौजूदगी में खेले हैं। ये ऐसा खिलाड़ी है जो अपनी घातक गेंदबाजी और बल्लेबाजी के दम पर मैच जीता देता है। अब इस खतरनाक ऑलराउंडर के आ जाने के बाद आरसीबी और भी मजबूत हो जाएगी।
इस घातक खिलाड़ी की हुई टीम में एंट्री
To answer all the million comments and tweets asking us "When is Maxwell arriving?" 😎
— Royal Challengers Bangalore (@RCBTweets) April 1, 2022
Extremely excited to have you here, @Gmaxi_32! Let the show begin! 🤩#PlayBold #WeAreChallengers #IPL2022 #Mission2022 #RCB #ನಮ್ಮRCB pic.twitter.com/wB41EOJNP9
ये कोई और खिलाड़ी नहीं रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (Royal Challengers Bangalore) के खतरनाक ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल (Glenn Maxwell) ही हैं। ग्लेन मैक्सवेल भारत आ गए हैं। मैक्सवेल अपनी शादी की वजह से आईपीएल नहीं खेल पा रहे थे। लेकिन अब उनकी शादी हो चुकी है। वह जल्द ही आरसीबी की टीम से मैदान में खेलते हुए नजर आने वाले हैं। टीम ने अपने सोशल मीडिया के जरिए मैक्सवेल की टीम से जुड़ने की जानकारी साझा की है। आरसीबी अपना अगला मैच 5 अप्रैल को राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) के खिलाफ खेलने मैदान पर उतरेगी। लेकिन मैक्सवेल इस मुकाबले में टीम का हिस्सा नहीं होंगे। 1 अप्रैल को मैक्सवेल भारत आए हैं और उन्हें यहां नियमों का पालन करते हुए 3 दिन तक क्वारंटीन रहना पड़ेगा।
भारतीय मूल की लड़की से रचाई मैक्सवेल ने शादी
ऑस्ट्रेलियाई स्टार ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल ने 18 मार्च को भारतीय मूल की लड़की से शादी कर ली। मैक्सवेल-विनी दोनों लंबे से एक दूसरे के बेहद करीब थे। इन दोनों ने साल 2020 में ही सगाई रचा ली थी। लेकिन कोरोना महामारी के चलते इनकी शादी नहीं हो पाई थी। विनी एक फार्मासिस्ट हैं। मैक्सवेल बीते सीजन में आरसीबी से जुड़े थे। इस दौरान उन्होंने 15 मुकाबलों में 513 रन जड़े थे। उन्होंने बैंगलोर को प्लेऑफ तक भी पहुंचाया था।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS