IPL 2020: बिग बैश लीग से किंग्स इलेवन पंजाब के लिए आ रही है खुशी की खबर

ऑस्ट्रेलिया के आल राउंडर खिलाड़ी ग्लेंन मैक्सवेल बिग बैश लीग 2020 में धूम मचा रहे हैं। ग्लेंन मैक्सवेल गेंदबाजों की खूब धुनाई कर रहे हैं जिसका श्रेय ग्लेंन मैक्सवेल 2 महीने पहले क्रिकेट से ब्रेक लेने को बता रहे हैं।
अब ग्लेन मैक्सवेल का क्रिकेट से लिया गया ब्रेक उन्हें फायदा पहुंचा रहा है। इस तूफानी बल्लेबाज का बल्ला बिग बैश लीग में खूब चल रहा है। ग्लेंन मैक्सवेल BBL में मेलबोर्न स्टार्स टीम के कप्तान है। उनकी टीम इस सीजन में अभी तक 8 में से 7 जीत के साथ पहले स्थान पर है। ग्लेंन मैक्सवेल खुद रन स्कोरर के मामले में दूसरे नंबर पर है। ग्लेंन मैक्सवेल ने कल हुए मुकाबले में भी मात्र 45 गेंदों में ताबड़तोड़ 83 रन बना डाले। इस पारी में मैक्सवेल ने 7 छक्के जड़े थे।
That was truly special @Gmaxi_32 😲 83no from 45, one four and SEVEN sixes! @dream11 | #BBL09 pic.twitter.com/NUEdpuwQOT
— KFC Big Bash League (@BBL) January 10, 2020
आगामी आईपीएल 2020 के लिए किंग्स 11 पंजाब ने सबसे अधिक की बोली लगाकर ऑस्ट्रेलिया के ग्लेंन मैक्सवेल को अपनी टीम में शामिल किया है। किंग्स 11 पंजाब ने मैक्सवेल को 10 करोड़ 75 लाख रुपये में ख़रीदा है। हालांकि ग्लेंन मैक्सवेल पहले भी आईपीएल में किंग्स 11 पंजाब टीम की कप्तानी कर चुके हैं। इस बार ग्लेंन मैक्सवेल को लेकर किंग्स 11 पंजाब काफी उत्साहित होगी क्योंकि जब से मैक्सवेल मेन्टल हेल्थ के कारण लिए गए ब्रेक से लौटे हैं तब से मैक्सवेल का बल्ला खूब धूम मचा रहा है।
इससे पहले ग्लेंन मैक्सवेल ने करीब 2 महीने पहले श्रीलंका के विरुद्ध तीसरे मैच से पहले कहा था कि वो मानसिक परेशानी से जूझ रहे हैं और इसी कारण वो क्रिकेट से थोड़े समय के लिए ब्रेक लेना चाहते हैं। ग्लेंन मैक्सवेल के इस फैसले का दुनिया भर के कई क्रिकेटरों ने सराहा था।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS