Birthday Special: वो भारतीय क्रिकेटर जिसकी पत्नी ने दोस्त के साथ मिलकर दिया धोखा, आज मना रहा अपना 36वां जन्मदिन

खेल। आज अपना 36वां जन्मदिन मना रहे हैं भारतीय क्रिकेटर (Indian Cricketer) दिनेश कार्तिक (Dinesh kartik)। वह आखिरी बार भारतीय टीम की जर्सी (Jersey of team India) में जुलाई 2019 में खेले थे। वहीं वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड (NewZealand) के खिलाफ इस मुकाबले में कार्तिक कुछ खास नहीं कर सके थे। वह महज 6 रन बनाकर आउट हो गए थे। जिसके बाद अब कार्तिक का भारतीय टीम में जगह बना पाना बेहद मुश्किल है।
भारतीय टीम के लिए कार्तिक ने 26 टेस्ट, 94 वनडे और 32 टी20 मैच खेले हैं। इसके साथ ही उन्होंने टेस्ट में 1025, वनडे में 1752 और टी20आई में 399 रन बनाए हैं। निदहास ट्रॉफी की कार्तिक की वो पारी शायद ही कोई भूला होगा, जब उन्होंने आखिरी गेंद पर छक्का मारकर भारतीय टीम को चैम्पियन बनाया था।
दिनेश कार्तिक क्रिकेट को लेकर शायद उतने प्रसिद्ध ना रहे हो लेकिन एक समय ऐसा था जब वह अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी चर्चा में रहे। तमिलनाडु के ही उनके साथी खिलाड़ी मुरली विजय के साथ उनका विवाद जगजाहिर है। इस विवाद का कारण थी दिनेश कार्तिक की पहली पत्नी निकिता। खबरें थी कि मुरली विजय ने कार्तिक को धोखा देकर उनकी गर्भवती वाइफ से शादी की थी।
दरअसल, दिनेश कार्तिक और मुरली विजय किसी समय बहुत अच्छे दोस्त हुआ करते थे। दोनों ने कई मैच साथ में खेले। यहां तक की आईपीएल में भी कुछ समय तक दोनों साथ में खेले थे। बाद में दिनेश कार्तिक की पत्नी के कारण दोनों की दोस्ती में दरार आ गई थी। दरअसल, दिनेश कार्तिक की पत्नी मुरली विजय को दिल दे बैठी। वहीं जब यह बात दिनेश कार्तिक को पता चली तो मुरली विजय और दिनेश कार्तिक की दोस्ती में दरार आ गई।
बता दें कि दिनेश कार्तिक ने अपने बचपन की दोस्त निकिता से साल 2007 में शादी हुई थी। वहीं मुरली विजय की निकिता से पहली मुलाकात साल 2012 में आईपीएल के सीजन 5 के दौरान हुई थी। धीरे—धीरे दोनों की मुलाकातें बढ़ने लगीं। जिसके बाद दोनों एक-दुसरे को पसंद करने लगे। और इसके बाद दोनों के बीच अफेयर शुरु हो गया। जब दिनेश कार्तिक को इस बात का पता चला तो उन्होंने निकिता को तलाक दे दिया। वहीं तलाक के बाद निकिता ने मुरली विजय से शादी कर ली।
जिसके बाद दिनेश कार्तिक ने 2015 में स्क्वैश खिलाड़ी दीपिका पल्लीकल से शादी कर ली। दीपिका के माता—पिता पहले से दिनेश कार्तिक को जानते थे। वहीं दीपिका से उनकी पहली मुलाकात जिम में हुई थी। हालांकि दीपिका शुरू में दिनेश कार्तिक को पसंद नहीं करती थीं। बाद दोनों की मुलाकातें बढ़ने लगी जिसके बाद दोनों शादी के बंधन में बंध गए।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS