MS Dhoni और साक्षी की इन अनदेखी तस्वीरों से नजर नहीं हटा पाएंगे आप

खेल। साल 2010 में एमएस धोनी (MS Dhoni) और साक्षी (Sakshi Dhoni) एक-दूसरे के साथ शादी के बंधन में बंध गए थे। जिसके बाद दोनों की शादी को 11 हो गए हैं।
धोनी और साक्षी एक दूसरे से एक पार्टी के दौरान मिले थे। दरअसल धोनी जिस होटल में रुके थे साक्षी वहां इंटर्न के तौर पर काम कर रही थीं। इसके बारे में साक्षी ने खुद सीएसके (CSK) के साथ लाइव चैट के दौरान बताया था।
दरअसल सीएसके के साथ बातचीत में साक्षी ने बताया था कि वह उनसे एक कॉमन दोस्त के जरिए मिली थी, और धोनी मुझे सामान्य लड़के से लगे थे। साथ ही उन्होंने कहा कि हालांकि, मैं उस उस समय क्रिकेट को ज्यादा फॉलो नहीं करती थी। मैं तो सिर्फ सचिन, सौरव, राहुल के बारे में ही जानती थी लेकिन धोनी के बारे में इतना नहीं जानती थी।
माही और साक्षी ने मार्च 2008 में एक-दूसरे को डेंट करना शुरु किया था। हालांकि शादी तक दोनों ने अपने रिश्ते को दुनिया से छुपा के रखा। इस दौरान धोनी का नाम कई ऐक्ट्रेस के साथ जोड़ा जाता था।
2015 में धोनी और साक्षी के घर एक नन्ही परी का जन्म हुआ, जिसका नाम जीवा रखा। सोशल मीडिया उनकी तस्वीरों से भरा पड़ा है और वह किसी सेलिब्रिटी से कम नहीं है। आए दिन जीवा की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS