हरभजन सिंह के घर फिर गूंजेगी किलकारियां, पत्नी गीता बसरा ने शेयर की तस्वीरें

हरभजन सिंह के घर फिर गूंजेगी किलकारियां, पत्नी गीता बसरा ने शेयर की तस्वीरें
X
हरभजन सिंह (Harbhajan singh) दोबारा पिता बनने वाले हैं। इसकी जानकारी उनकी पत्नी गीता बसरा (Geeta basra) ने सोशल मीडिया (Social Media) पर कुछ तस्वीरें शेयर करते हुए दी।

भारतीय पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह (Harbhajan singh) दोबारा पिता बनने वाले हैं। आईपीएल 2021 (IPL 2021) के बाद उनके घर में फिर से किलकारी गुंजेगी। इसकी जानकारी उनकी पत्नी गीता बसरा (Geeta basra) ने सोशल मीडिया (Social Media) पर कुछ तस्वीरें शेयर करते हुए दी।

हरभजन सिंह बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री गीता बसरा (Geeta basra) एक बार फिर से मां बनने वाली हैं। वह जल्द ही दुसरे बच्चे को जन्म देंगी। उन्होंने पति हरभजन और बेटी हिनाया के साथ फोटो शेयर करते हुए यह जानकारी अपने और हरभजन सिंह के फैंस को दी। उन्होंने फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, "Coming soon.. July2021" जिसके बाद ये जानकारी और पुख्ता हो गई है कि, वह जुलाई में नन्हें मेहमान का स्वागत करेंगी।

बता दें कि इन दोनों की एक बेटी है, जिसका नाम हिनाया है। साथ ही शेयर की हुई तस्वीरों में ये दोनों अपनी बेटी के साथ नजर आ रहे हैं। इस दौरान हिनाया ब्लैक टीशर्ट हाथ में लिए दिख रही हैं। जिस पर लिखा है, "जल्दी ही बड़ी बहन बनने वाली हूं।"

लगभग 3 साल से ज्यादा समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद हरभजन सिंह और गीता बसरा 2015 में शादी के बंधन में बंध गए थे। वहीं शादी के एक साल बाद ही इनके घर बेटी हिनाया ने जन्म लिया। वहीं अभी हिनाया की उम्र 5 है। इसके साथ ही गीता के पोस्ट करते ही तमाम बॉलीवुड सितारों सहित खेल जगत की हस्तियों ने उन्हें बधाइयां भी दी।

गीता ने बनाई फिल्मों से दूरी

इंग्लैंड के पोर्ट्समाउथ में पंजाबी परिवार में जन्मीं गीता भारत आईं। जिसके बाद उन्होंने कई फिल्मों में काम किया। वह फिल्मों में आने से पहले एक मॉडल भी रह चुकी हैं। इसके साथ ही उन्होंने इमरान हाशमी की फिल्म 'दिल दे दिया है' से बॉलीवुड में अपना डेब्यू किया था। शादी के बाद गीता ने फिल्मों से दूरी बना ली थी।

Tags

Next Story