हरभजन सिंह ने कहा चेन्नई सुपर किंग्स में सिर्फ धोनी की चलती है!

हरभजन सिंह ने कहा चेन्नई सुपर किंग्स में सिर्फ धोनी की चलती है!
X
Chennai Super Kings: रोहित शर्मा ने लाइव वीडियो के दौरान हरभजन सिंह दोनों ही टीमों में अंतर बताने को कहा, इस सवाल पर हरभजन सिंह ने बड़ी ही बेबाकी से बताया कि मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स की रणनीति एकदम उलट रहती है। आइए जानते हैं कि हरभजन सिंह ने मुंबई इंडियंस टीम और चेन्नई सुपर किंग्स में क्या अंतर बताया।

पूर्व भारतीय क्रिकेटर हरभजन सिंह (Harbhajan Singh) और रोहित शर्मा (Rohit Sharma) कल फैंस के सामने इंस्टाग्राम लाइव वीडियो चैट (Instagram Live Video Chat) के माध्यम से जुड़े। इस दौरान हरभजन सिंह और रोहित शर्मा ने आईपीएल (Indian Premier League) को लेकर भी कई सारी बातें साझा की। स्पिन के जादूगर कहे जाने वाले हरभजन सिंह ऐसे क्रिकेटर हैं, जो आईपीएल में उन दोनों टीमों (मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स) में शामिल रहे हैं, जिसने आईपीएल में अभी तक की सबसे ज्यादा टाइटल (IPL Winners) जीते हैं।

रोहित शर्मा ने लाइव वीडियो के दौरान हरभजन सिंह दोनों ही टीमों में अंतर बताने को कहा, इस सवाल पर हरभजन सिंह ने बड़ी ही बेबाकी से बताया कि मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians Strategy) और चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings Strategy) की रणनीति एकदम उलट रहती है। आइए जानते हैं कि हरभजन सिंह ने मुंबई इंडियंस टीम और चेन्नई सुपर किंग्स में क्या अंतर बताया।

एमएस धोनी और फ्लेमिंग लेते हैं सभी फैसले

हरभजन सिंह ने बताया कि चेन्नई सुपर किंग्स में सभी फैसले एमएस धोनी (Mahendra Singh Dhoni) और फ्लेमिंग (Stephen Fleming) लेते हैं। एमएस धोनी ही सभी रणनीतियों पर फैसला लेते हैं। टीम में सिर्फ एमएस धोनी और फ्लेमिंग ही देखते हैं कि क्या करना है और कैसे करना है। हालांकि जिम्मेदारी सभी खिलाड़ियों को दी जाती है, सभी को फिटनेस (Cricketers Fitness) पर ध्यान रखने को कहा जाता है।

चेन्नई सुपर किंग्स टीम का माहौल रहता है कूल

हरभजन सिंह ने कहा कि मुंबई इंडियंस टीम अधिक मीटिंग करती है, हर मैच में जीतने की सोच से ही उतरती है। मुंबई इंडियंस का हर खिलाड़ी दबाव में खेलता है, टेन्स रहता है क्योंकि वहां उस तरह का माहौल रहता है। इसके उलट कप्तान कूल के नेतृत्व चेन्नई सुपर किंग्स टीम में किसी खिलाड़ी पर कोई दबाव नहीं रहता, यहां फ्री होकर खेलने दिया जाता है। हरभजन सिंह ने बताया कि चेन्नई टीम में ज्यादा मीटिंग वीटिंग भी नहीं होती।

Tags

Next Story