ये हैं टॉप 5 भारतीय क्रिकेटर्स की गर्लफ्रेंडस, कोई एक्ट्रेस तो कोई मॉडल

Indian Cricketers Girlfriends (भारतीय क्रिकेटर्स गर्लफ्रेंड) भारत में क्रिकेटरों को हमेशा दर्शकों से बहुत प्यार और स्नेह मिला है। क्रिकेट फैन्स अपने स्टार क्रिकेटर्स की पर्सनल लाइफ के बारे में भी जानने को उत्सुक रहते हैं। आये दिन क्रिकेटर्स के अफेयर्स की खबरें आती रहती है। ज्यादातर भारतीय क्रिकेटर्स का नाम बॉलीवुड अभिनेत्रियों के साथ जुड़ा है। इस आर्टिकल के माध्यम से हम 5 भारतीय क्रिकेटर्स और उनकी गर्लफ्रेंड के बारे में बताने जा रहे हैं।
1. हार्दिक पांड्या-उर्वशी रौतेला (Hardik Pandya Urvashi Rautela)
भारत के उभरते सितारे हार्दिक पांड्या की पर्सनल लाइफ हमेशा सुर्खियों में रही है। भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या का नाम कई अभिनेत्रियों के साथ जोड़ा गया है। अपने करियर के शुरुआती दिनों में हार्दिक पांड्या का नाम बॉलीवुड एक्ट्रेस एली अवराम के साथ जुड़ा था। हालांकि बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला के साथ उनके अफेयर की ख़बरें खूब सुर्खियों में रही। हालांकि दोनों ने इस रिलेशनशिप को नकार दिया। हाल ही में उर्वशी रौतेला ने हार्दिक पांड्या के साथ अफेयर की खबरों को लेकर मीडिया पर भी भड़ास निकाली हालांकि अभी तक पांड्या का जवाब नहीं आया है।
2. केएल राहुल-अथिया शेट्टी (KL Rahul Athiya Shetty)
केएल राहुल अपनी शानदार बल्लेबाजी तकनीक से हमेशा भारतीय टीम मैनेजमेंट को प्रभावित करते रहे हैं। केएल राहुल धीरे-धीरे टीम में अपनी जगह बनाते जा रहे हैं। केएल राहुल अपने अफेयर को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहे हैं। हार्दिक पांड्या की तरह केएल राहुल का नाम भी कई अभिनेत्रियों के साथ जोड़ा गया है। पहले उनका नाम बॉलीवुड एक्ट्रेस निधि अग्रवाल के साथ जुड़ा लेकिन बाद में दोनों ने कहा कि वे सिर्फ दोस्त थे। पिछले दिनों ऐसी अफवाहें उड़ी कि वह बॉलीवुड स्टार सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी को डेट कर रहे हैं। हालांकि इस रिलेशनशिप पर राहुल और अथिया की तरफ से कोई बयान सामने नहीं आया।
3. जसप्रित बुमराह-अनुपमा परमेश्वरन (Jasprit Bumrah Anupama Parameswaran)
इस समय दुनिया के सबसे बेहतरीन तेज गेंदबाजों में से एक भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रित बुमराह भी पिछले दिनों अफेयर को लेकर सुर्खियों में रहे थे। दरअसल एक महीने पहले जसप्रित बुमराह साउथ एक्ट्रेस अनुपमा परमेश्वरन की पोस्ट पर कमेन्ट करने को लेकर सुर्खियों में थे। फिर रिपोर्ट्स सामने आईं कि वे सोशल मीडिया पर एक-दूसरे को फॉलो करते हैं। फिर तुरंत यह खबर आग की तरह फ़ैल गई कि वे एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। हालांकि अनुपमा ने कहा कि वे सिर्फ अच्छे दोस्त हैं।
4. इशान किशन - अदिति हुंडिया (Ishan Kishan Aditi Hundia)
युवा विकेटकीपर बल्लेबाज इशान किशन भारत के उभरते सितारों में से एक हैं। इस समय वह अपने राज्य झारखंड की टीम के नियमित सदस्य बन गए हैं और आईपीएल के कुछ सत्र भी खेले हैं। हाल ही में ईशान किशन का मॉडल अदिति हंडिया के साथ इंस्टाग्राम पर सेल्फी खूब वायरल हुई थी। ऐसे ख़बरें भी सामने आई कि अदिति हंडिया ईशान किशन की गर्लफ्रेंड हैं। इससे पहले मॉडल अदिति हंडिया को इस साल के आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए चीयर करते हुए भी देखा गया था।
5. युजवेंद्र चहल-तनिष्का कपूर (Yuzvendra Chahal Tanishka Kapoor)
स्पिनर युजवेंद्र चहल इस समय भारत के टॉप स्पिनरों में से एक हैं। युजवेंद्र चहल काफी समय से भारतीय टीम का नियमित सदस्य है। चहल सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय हैं। युजवेंद्र चहल का नाम भी कन्नड़ अभिनेत्री तनिष्का कपूर के साथ जोड़ा गया है।
युजवेंद्र चहल के अफेयर की यह खबर जंगल की आग की तरह फैल गई थी। हालांकि अभिनेत्री ने इस मामले पर कभी कोई बयान नहीं दिया, चहल ने कहा कि उनका रिश्ता दोस्ती तक ही सीमित है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS