Zimbabwe Cricket के लिए एक बुरी खबर, नहीं रहे Heath Streak, 49 की उम्र में हुआ निधन

Heath Streak Death: जिम्बाब्वे क्रिकेट के लिए एक बुरी खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि जिम्बाब्वे के दिग्गज खिलाड़ी हीथ स्ट्रीक का 49 साल की उम्र में निधन हो गया है। इसकी जानकारी उनकी पत्नी नादीन स्ट्रीक ने दी है। उन्होंने इसकी जानकारी अपने फेसबुक अकाउंट पर साझा की है। मीडिया से मिली जानकारी के मुताबिक स्ट्रीक कैंसर से जूझ रहे थे। 23 मई को इलाज के दौरान पता चला कि स्ट्रीक को स्टेज 4 कोलन और लिवर कैंसर है। काफी दिनों से स्ट्रीक का इलाज चल रहा था। कुछ दिन पहले भी हीथ स्ट्रीक के निधन को लेकर फेक न्यूज फैल गई थी, हालांकि इस बार उनकी पत्नी नादीन ने खुद इसकी जानकारी दी है।
23 अगस्त को फैली थी उनकी मौत की अफवाह
हीथ स्ट्रीक के निधन को लेकर 23 अगस्त को ही सोशल मीडिया पर खबर वायरल हो गई थी। कई मीडिया चैनलों नें भी इस पर खबर प्रसारित कर दी थी। हालांकि बाद में उनके परिवार द्वारा बताया गया कि हीथ स्ट्रीक अभी जिंदा हैं। इसको लेकर कई पूर्व और वर्तमान क्रिकेटर इस ऑलराउंडर की मौत पर शोक व्यक्त करने के लिए सामने आए, लेकिन स्ट्रीक और उनके पूर्व साथी हेनरी ओलोंगा ने ट्विटर पर इस खबर का खंडन किया। हालांकि इस बार ऐसा नहीं है। इस बार इसकी पुष्टि उनके पिता और उनकी पत्नी ने की है।
स्ट्रीक का क्रिकेट करियर
स्ट्रीक ने अपने क्रिकेट करियर में जिम्बाब्वे के लिए 65 टेस्ट और 189 एकदिवसीय मैच खेले, जिसमें उन्होंने 1990 और 2943 रन बनाए। हालांकि, यह गेंद के साथ उनका कौशल ही था जो उन्हें बाकियों से अलग करता था। टेस्ट क्रिकेट में इन्होंने 216 और वनडे में 239 विकेट लेकर वह दोनों प्रारूपों में जिम्बाब्वे के सर्वकालिक सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज बने हुए हैं।
Also Read: IND-PAK मैच के दौरान Rohit Sharma हुए आग बबूले, कैमरामैन को दे डाली चेतावनी, वीडियो वायरल
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS