Cricket Record: भारत ने 8 गेंदबाजों को उतारा, फिर भी श्रीलंका ने ठोके 952 रन

श्रीलंका क्रिकेट टीम ने आज ही के दिन 1997 में दुनिया का सबसे अधिक टेस्ट क्रिकेट स्कोर बनाया था, श्रीलंका क्रिकेट टीम ने पहली पारी में 952 रन बना डाले थे। श्रीलंका ने भारतीय क्रिकेट टीम के विरुद्ध दुनिया का सबसे बड़ा टेस्ट स्कोर बनाया था, जिसमे सनथ जयसूर्या ने शानदार 340 रनों की पारी खेली थी।
सनथ जयसूर्या के अलावा रोशन महानामा ने भी 225 रनों की बड़ी पारी खेली थी। हालांकि 1997 में खेले गए भारत बनाम श्रीलंका टेस्ट मैच का कोई नतीजा नहीं निकला था, और टेस्ट ड्रा हो गया था लेकिन श्रीलंका की पारी ने इस मैच को यादगार बनाया और ऐतिहासिक बनाया था।
सौरव गांगुली ने चटकाए थे सर्वाधिक विकेट
इससे पहले भारतीय क्रिकेट टीम ने पहली पारी 537 रनों पर घोषित कर दी थी, इसमें सचिन तेंदुलकर ने सर्वाधिक 143 रनों की पारी खेली थी। श्रीलंका जब बल्लेबाजी करने आई तो भारतीय गेंदबाजों के पसीने छूट गए, और विकेट निकालने में असफल रही। भारतीय क्रिकेट टीम ने 8 गेंदबाजों को मौका दिया, लेकिन सभी गेंदबाज श्रीलंका को परेशान नहीं कर सके। दुनिया के महान गेंदबाज अनिल कुंबले, वेंकटेश्वर प्रसाद भी कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाए।
Also Read - जानिए Vivo ने क्यों वापस ली स्पॉन्सरशिप, कंपनी ने चली है तगड़ी चाल!
श्रीलंका ने भारतीय गेंदबाजों को परेशान किया और दुनिया का सर्वाधिक टेस्ट स्कोर बना डाला। भारतीय गेंदबाजों में सर्वाधिक विकेट सौरव गांगुली ने लिए थे, उन्होंने अरविंदा डी सिल्वा और महेला जयवर्धने का विकेट चटकाया था।
View this post on InstagramA post shared by Sri Lanka Cricket (@officialslc) on
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS