Holi 2021: जानें इस साल कैसी होगी इन क्रिकेटर्स की होली?, किसी की हुई शादी, तो किसी के घर आया नन्हा मेहमान

होली, (Holi) नाम लेते ही मन में रंगों (Colours) के साथ मस्ती का ख्याल आने लगता है। होली का त्योहार पूरे देश में धूमधाम से मनाया जाता है। हर कोई रंगों के इस त्योहार में बस रंग जाना चाहता है। तो फिर इन सब में हमारे क्रिकेट खिलाड़ी (Cricket Player) क्यों पीछे रहें। अभी इंग्लैंड (England) के खिलाफ वनडे सीरीज (ODI Series) खेल रही भारतीय टीम (Indian Team) के खिलाड़ियों पर रंग की खुमारी भी खूब सर चढ़ कर बोलती है। साथ ही भारतीय क्रिकेट टीम (Indian Cricket Team) के खिलाड़ी इस दिन जश्न मनाते हैं। साथ ही जश्न की कई तस्वीरें सोशल मीडिया (Social Media) पर भी शेयर करते हैं। हालांकि, कोरोना (Corona Virus) के कारण इस बार इन खिलाड़ियों की होली उतनी रंगीन ना हो लेकिन ये भी नहीं कहा जा सकता है कि खिलाड़ियों की होली फिकी होगी। क्योंकि, कुछ खिलाड़ियों की शादी के बाद ये पहली होली होगी, जो उनकी होली को रंगीन बनाने में मदद कर सकते हैं। तो कुछ के घर में नन्हें मेहमानों का आगम उनकी होली में और रंग भर देंगे।
इस क्रम में कई खिलाड़ी हैं जिनकी होली इस साल भी स्पेशल होगी
विराट कोहली-अनुष्का की बेटी वामिका की होली
भारतीय टीम के कप्तान (Indian Team Captain) विराट कोहली (Virat Kohli) और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) की शादी दिसंबर 2017 में हुई थी। जिसके बाद इस कपल ने अगस्त 2020 में अनुष्का के प्रेगनेंट होने की खबर लोगों के बीच साझा की। वहीं 11 जनवरी 2021 को अनुष्का ने बेटी वामिका को जन्म दिया। इसके साथ ही अनुष्का और विराट ने वामिका के जन्म की खबर सोशल मीडिया पर लोगों के साथ साझा की। तो इस बार की होली विराट-अनुष्का के लिए स्पेशल होने वाली है क्योंकि इस बार की होली में उनके साथ उनकी बेटी वामिका (Vamika) की पहली होली होगी।
हार्दिक-नताशा की बेटे अगस्त्य के साथ पहली होली
भारतीय टीम के ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) ने पिछले साल होली का त्योहार अपने परिवार के साथ मनाया था। लेकिन इस बार उनकी होली कुछ अलग होगी क्योंकि इस बार वह अपनी पत्नी और बेटे के साथ पहली होली मनाएंगे। हालांकि, पिछले साल हार्दिक की पत्नी नताशा ने उनकी मंगेतर के रूप में होली मनाई थी, लेकिन इस बार वह उनकी पत्नी के रूप में होली मनाएंगी। साथ ही उनके घर का नया मेहमान उनका बेटा अगस्त्य। जिसके कारण उनकी होली और ज्यादा रंगीन होगी।
युजवेंद्र चहल- धनश्री वर्मा
भारतीय टीम के तेज गेंदबाज युजवेंद्र चहल ने पिछले साल अगस्त में कोरियोग्राफर और डॉक्टर धनश्री के साथ सगाई की थी। और आईपीएल 2020 से पहले चहल ने धनश्री के साथ अपनी रोका सेरेमनी की तस्वीरें शेयर कर फैन्स को यह खुशखबरी दी थी। जिसके बाद इन दोनों ने गुरुग्राम में 22 दिसंबर 2020 में शादी कर ली थी। वहीं शादी के बाद इन दोनों की ये पहली होली होगी।
जसप्रीत बुमराह- संजना गणेशन
इस बार की होली जसप्रीत बुमराह के लिए भी स्पेशल होने वाली है। क्योंकि हर साल परिवार के साथ होली मनाने वाले बुमराह इस बार पत्नी संजना के संग होली खेलेंगे। बता दें कि इसी महीने 15 मार्च को गोवा में एक निजी समारोह में जसप्रीत बुमराह ने स्पोर्ट्स एंकर संजना गणेशन से शादी की थी और फिर गुरुद्वारे में इनकी अनंत कारज की रस्म हुई थी। हालांकि, कोरोना के कारण इस समारोह में दोनों परिवारों की तरफ से चुनिंदा 20 मेहमान ही शामिल हुए थे। वहीं दोनों ने अपनी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कर फैन्स को यह खुशखबरी दी थी।
वरुण चक्रवर्ती-नेहा खेडेकर
आईपीएल-13 में बेहतरीन प्रदर्शन से सभी को प्रभावित करने वाले 'मिस्ट्री स्पिनर' वरुण चक्रवर्ती और उनकी पत्नी नेहा खेडेकर की भी इस साल की होली स्पेशल होने वाली हैं। क्योंकि ये होली दोनों की शादी के बाद की पहली होली है। दरअसल12 दिसंबर 2020 को वरुण ने नेहा खेडेकर के साथ शादी के बंधन में बंध गए थे। वहीं कोरोना वायरस के कारण उनकी शादी को पहले टाल दिया गया था। वहीं आईपीएल में कोलकाता नाइटराइडर्स का प्रतिनिधित्व करने वाले वरुण को उनकी टीम ने भी बधाई दी। कोलकाता टीम ने वरुण और नेहा की तस्वीर भी शेयर की।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS