भारतीय ही नहीं विदेशी खिलाड़ी भी हैं होली के दिवाने, सभी पर ऐसा चढ़ता है रंगों का खुमार

भारतीय ही नहीं विदेशी खिलाड़ी भी हैं होली के दिवाने, सभी पर ऐसा चढ़ता है रंगों का खुमार
X
भारतीय क्रिकेट खिलाड़ियों (indian Cricket players) के साथ विदेशी खिलाड़ी (foreign players) भी होली के त्योहार में रंगे नजर आते हैं।

खेल। होली (Holi) का त्योहार का खुमार सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि विदेशों में भी देखने को मिलता है। हर किसी पर रंगों की मस्ती कुछ इस कदर चढ़ती है कि ये खुमार उतारे नहीं उतरता। ऐसे में अगर भारतीय खिलाड़ियों (Indian Players) की बात की जाए तो वह भी इस मौके पर जरा भी पीछे नहीं हटते। और भारतीय क्रिकेट खिलाड़ियों (indian Cricket players) के साथ विदेशी खिलाड़ी (foreign players) भी इस त्योहार में डूबे नजर आते हैं। और इतना ही नहीं बल्कि ये विदेशी खिलाड़ी अपने फैंस के साथ भी इस दिन की तस्वीरें शेयर करते हैं।


विदेशी खिलाड़ियों पर होली का खुमार

होली के दिन सभी क्रिकेटर्स (Cricketers) सोशल मीडिया (Social Media) के जरिए बधाई देते हैं। हालांकि, इनमें सिर्फ भारतीय खिलाड़ी (Indian Players) ही नहीं बल्कि विदेशी खिलाड़ी (foreign players) भी होते हैं। जो इस दिन होली खेलते हैं और जमकर तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करते हैं। शायद इस बार ऐसा ना हो पाए। क्योंकि कोरोना महामारी के कारण इस बार ये संभव ना हो पाए। लेकिन इससे पहले की बात करें, तो कई विदेशी खिलाड़ी जैसे ऑस्ट्रेलिया के पूर्व प्लेयर मैथ्यू हेडन ने अपने पूर्व साथी खिलाड़ी ब्रेट ली के साथ होली मनाई थी।

दरअसल 9 अप्रैल से आईपीएल के 14वें सीजन (IPL 14) का आगाज होगा। जिसके लिए विदेशी खिलाड़ियों का आना शुरू हो गया है। हालांकि, आईपीएल के खिलाड़ी बायो बबल में रहेंगे। लेकिन इससे पहले के सालों में विदेशी खिलाड़ी होली के दिन जमकर मस्ती करते थे। इनकी रंग बिरंगी शक्लों के साथ इनको पहचानना भी मुश्किल हो जाता था। वहीं ऑस्ट्रेलिया के ग्लेन मैक्सवेल और ब्रेट ली जैसे खिलाड़ी पूरे मन से होली का त्योहार मनाते हैं। एक बार फिर होली का त्योहार नजदीक है और सभी खिलाड़ी बड़ी ही बेसब्री के साथ इसका इंतजार कर रहे हैं।

इस मौके पर हम आपको दिखा रहे हैं, कैसे विदेशी खिलाड़ियों पर होली का खुमार चढ़ता है

ऑस्ट्रेलिया के विस्फोटक बल्लेबाज ग्लेन मैक्सवेल होली मनाने के मामले में सभी विदेशी खिलाड़ियों से आगे हैं। होली के मौके पर अक्सर उनकी फोटो वायरल होती रहती हैं।

आस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान माइकल क्लार्क भले ही अब क्रिकेट न खेल रहे हों, पर होली खेलने से कभी पीछे नहीं हटते हैं। इस त्योहार में उनके चेहरे पर हमेशा ही कई तरह के रंग चढ़ जाते हैं।

भारतीय मूल के दिनेश रामदीन भले ही क्रिकेट वेस्टइंडीज के लिए खेलते हों, पर होली मनाने से वो कभी भी पीछे नहीं हटते हैं। उनका पूरा परिवार साथ मिलकर यह त्योहार मनाता है।

Tags

Next Story