ICC Cricket World Cup 2019: वर्ल्ड कप 2019 के लिए श्रीलंका ने किया टीम का ऐलान, चंडीमल बाहर

ICC Cricket World Cup 2019
इंग्लैंड और वेल्स में होने वाले वर्ल्ड कप 2019 के लिए श्रीलंका क्रिकेट (SLC) ने आखिरकार दिमुथ करुणारत्ने की अगुवाई में अपने 15 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी। टीम से बाहर होने वाले बड़े नामों में पूर्व कप्तान दिनेश चंडीमल और निरोशन डिकवेला हैं जो 2015 विश्व कप के बाद से टीम का हिस्सा थे।
हालांकि अनुभवी खिलाड़ी एंजेलो मैथ्यूज चोट के बाद वापसी करने में कामयाब रहे। वह आखिरी बार 17 सितंबर को एशिया कप में अपने देश के लिए रंगीन कपड़ों में खेले थे। मैथ्यूज के अलावा, लाहिरू थिरिमाने, अविष्का फर्नांडो और जीवन मेंडिस ने भी टीम में जगह बनाई।
Sri Lanka have named their #CWC19 squad! 🇱🇰 pic.twitter.com/TPXM4zNVwH
— Cricket World Cup (@cricketworldcup) April 18, 2019
सीनियर गेंदबाज लसिथ मलिंगा जिनकी हाल ही में रिटायरमेंट की खबरें सामने आई थीं, उन्हें भी वर्ल्ड कप टीम में शामिल किया गया है। कुसल परेरा विकेटकीपर की भूमिका निभाएंगे, डिकवेला को टीम से बाहर कर दिया गया है।
Sri Lanka squad for ICC #CWC19 💪💪 pic.twitter.com/d0WGDzVqJ7
— Sri Lanka Cricket (@OfficialSLC) April 18, 2019
ईसरु उडाना को हाल के दक्षिण अफ्रीका दौरे में उनके शानदार ऑल-राउंड प्रदर्शन इनाम दिया गया है। इस बीच चयनकर्ताओं ने बैकअप खिलाड़ियों के रूप में ओशदा फर्नांडो, कासुन राजिथा, वानिन्दु हसरंगा और एंजेलो परेरा को भी शामिल किया है। बता दें कि श्रीलंका 1 जून को न्यूजीलैंड के खिलाफ कार्डिफ में अपने विश्व कप अभियान की शुरुआत करेगा।
विश्व कप 2019 के लिए श्रीलंका की 15 सदस्यीय टीम:
डी करुणारत्ने, अविष्का फर्नांडो, लाहिरु थिरिमाने, कुसल परेरा, कुसल मेंडिस, एंजेलो मैथ्यूज, धनंजया डी सिल्वा, जेफरी वांडरसे, थिसारा परेरा, इसुरु उडाना, लसिथ मलिंगा, सुरंगा लकमल, नुवान प्रदीप, जीवन मेंडिस, मिलिंडा सिरीवर्दना।
रिजर्व खिलाड़ी: ओशदा फर्नांडो, कासुन राजिथा, वानिन्दु हसरंगा, एंजेलो परेरा।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS