WTC Final भारत और न्यूजीलैंड के बीच सबसे ज्यादा बार देखा जाने वाला मुकाबला- ICC

WTC Final भारत और न्यूजीलैंड के बीच सबसे ज्यादा बार देखा जाने वाला मुकाबला- ICC
X
भारत और इंग्लैंड के बीच खेले गए वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का मुकाबला सबसे ज्यादा बार देखा गया। इस मुकाबले का सीधा प्रसारण देखने वालों की संख्या 13 करोड़ 6 लाख तक पहुंची है।

खेल। 18 से 23 जून के बीच भारत और न्यूजीलैंड (Ind vs NZ) के बीच खेले गए वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC Final) का मुकाबला सबसे ज्यादा बार देखा गया। दरअसल बुधवार को आईसीसी (ICC) ने कहा कि साउथैम्पटन (Southampton) में पिछले महीने खेले गए दोनों टीमों के बीच वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का मुकाबला सबसे ज्यादा बार देखा गया था। इसके साथ ही कहा गया कि 89 क्षेत्रों में इस मुकाबले का सीधा प्रसारण देखने वालों की संख्या 13 करोड़ 6 लाख तक पहुंची है।

वहीं इस मुकाबले के सबसे ज्यादा दर्शक भारत से मिले हैं। इसके साथ ही स्टार स्पोर्ट्स और राष्ट्रीय प्रसारक दूरदर्शन पर इस मुकाबले को कुल संख्या के 94.6 प्रतिशत दर्शक मिले। अंग्रेजी फीड के अलावा स्टार स्पोर्ट्स ने स्थानीय भाषाओं हिन्दी, तमिल, तेलुगु और कन्नड़ में भी मैच का प्रसारण किया था। हालांकि, न्यूजीलैंड में सबसे कम संख्या के बावजूद वहां के दर्शकों के आकंड़े काफी प्रभावाली रहे। बता दें कि ये मुकाबला न्यूजीलैंड ने 8 विकेट से जीता था।

2019-2021 वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप चक्र का ये ऐसा मुकाबला था जिसमें मेजबानी कर रही इंग्लैंड टीम ने हिस्सा नहीं लिया था फिर भी ब्रिटेन में स्काई स्पोर्ट्स पर सबसे ज्यादा देखा गया। इसके साथ ही रिजर्व दिन का खेल इंग्लैंड की गैरमौजूदगी वाले टेस्ट में 2015 से सबसे ज्यादा लोगों ने देखा। आईसीसी टीवी पर 145 से ज्यादा क्षेत्रों में 6,65,100 अतिरिक्त लोगों ने सीधा प्रसारण देखा, कुल मिलाकर सीधा प्रसारण एक करोड़ 40 लाख मिनट तक देखा गया।

आईसीसी के फेसबुक पेज पर एक दिन में सबसे ज्यादा दर्शकों का रिकॉर्ड दर्ज हो गया है। 6 करोड़ 57 लाख लोगों ने चौबीस घंटे के दौरान इसका वीडियो देखा। हालांकि, पिछला रिकॉर्ड आईसीसी महिला टी-20 विश्व कप 2020 के फाइनल के नाम था जिसे 6 करोड़ 43 लाख दर्शकों ने देखा था।

Tags

Next Story