ICC World Cup 2019: विश्व कप 2019 में इंग्लैंड के पास इतिहास रचने का सर्वश्रेष्ठ मौका

ICC World Cup 2019: विश्व कप 2019 में इंग्लैंड के पास इतिहास रचने का सर्वश्रेष्ठ मौका
X
ICC World Cup 2019: विशेषज्ञ क्रिकेटरों और नई रणनीति के साथ इंग्लैंड की टीम उम्मीदों को नतीजों में बदलने के इरादे से उतरेगी और उसके पास एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय विश्व कप जीतने का यह संभवत: सर्वश्रेष्ठ मौका होगा।

ICC World Cup 2019 England

विशेषज्ञ क्रिकेटरों और नई रणनीति के साथ इंग्लैंड की टीम उम्मीदों को नतीजों में बदलने के इरादे से उतरेगी और उसके पास एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय विश्व कप जीतने का यह संभवत: सर्वश्रेष्ठ मौका होगा। क्रिकेटर के घर इंग्लैंड में यह खेल अब शीर्ष पर नहीं है लेकिन 14 जुलाई को अगर इयोन मोर्गन लार्ड्स की बालकनी में खिताबी ट्रॉफी उठा लेते हैं तो निश्चित तौर पर इस खेल की गिरती लोकप्रियता में इजाफा होगा।

विश्व कप 2015 में लचर प्रदर्शन के बाद इंग्लैंड के रवैए में आमूलचूल बदलाव आया है। टीम तब क्वार्टर फाइनल में भी जगह नहीं बना पाई थी। इंग्लैंड ने हालांकि इसके बाद आक्रामक क्रिकेट खेलना शुरू किया और विशेष रूप से इस प्रारुप को देखते हुए मैच विजेता तैयार किए। टीम को इसके शानदार नतीजे भी मिले। इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि इंग्लैंड की एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय टीम इससे पहले कभी विश्व कप में इतने बड़े दावेदार के रूप में नहीं उतरी और आईसीसी रैंकिंग में शीर्ष पर चल रही है।

सर्वश्रेष्ठ शीर्ष छह बल्लेबाज

भारत के पास अगर शिखर धवन, रोहित शर्मा और विराट कोहली के रूप में शीर्ष तीन पर शानदार बल्लेबाज हैं तो वहीं इंग्लैंड के पास जेसन राय, जानी बेयरस्टा, जो रूट, जोस बटलर, बेन स्टोक्स और कप्तान मोर्गन के रूप में संभवत: सर्वश्रेष्ठ शीर्ष छह बल्लेबाज हैं जो अपने दम पर खेल का रुख बदलने में सक्षम हैं।

हाल में इंग्लैंड के टेस्ट विशेषज्ञ स्टुअर्ट ब्राड ने कहा था कि एकदिवसीय क्रिकेट में अच्छा रिकॉर्ड रखने वाला कोई भी पूर्व महान खिलाड़ी मौजूदा टीम के शीर्ष छह खिलाड़ियों की जगह नहीं ले सकता जो लगातार बड़ा स्कोर खड़ा कर रहे हैं। इसके अलावा टीम के पास लेग स्पिनर आदिल राशिद और तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर भी हैं।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story