ICC World Cup 2019: इन पांच कारणों से भारत गवां सकता है आईसीसी वर्ल्ड कप 2019

ICC World Cup 2019: इन पांच कारणों से भारत गवां सकता है आईसीसी वर्ल्ड कप 2019
X
ICC World Cup 2019: आईसीसी वर्ल्ड कप 2019 (ICC World Cup 2019) का 12वां संस्करण इंग्लैंड एंड वेल्स में 30 मई से शुरू हो रहा है। दो बार की वर्ल्ड चैंपियन भारत को वर्ल्ड कप 2019 जीतने का प्रबल दावेदार बताया जा रहा है। हालांकि कुछ ऐसे वजह है जो भारत को विश्व कप जीतने से रोक सकता हैं। आइए इस आर्टिकल के माध्यम से एक नजर डालते हैं उन तीन वजहों पर जिसके कारण भारत नहीं जीत सकता विश्वकप 2019।

ICC World Cup 2019

आईसीसी वर्ल्ड कप 2019 (ICC World Cup 2019) का 12वां संस्करण इंग्लैंड एंड वेल्स में 30 मई से शुरू हो रहा है। इस वर्ल्ड कप ( World Cup 2019) में 10 टीमें भाग ले रही है। दो बार की वर्ल्ड चैंपियन भारत को वर्ल्ड कप 2019 जीतने का प्रबल दावेदार बताया जा रहा है। हालांकि कुछ ऐसे वजह है जो भारत को विश्व कप जीतने से रोक सकता हैं। आइए इस आर्टिकल के माध्यम से एक नजर डालते हैं उन तीन वजहों पर जिसके कारण भारत नहीं जीत सकता विश्वकप 2019।


1. कुछ खिलाड़ियों का खराब प्रदर्शन

अबतक न्यूजीलैंड और बांग्लादेश के खिलाफ खेले गए दो अभ्यास मैचों में भारतीय ओपनर का बल्ला नहीं चला है। जो टीम इंडिया के लिए चिंता का विषय बना हुआ है। टीम के सबसे अहम ख़िलाड़ी रोहित शर्मा आईपीएल के इस सीजन में सिर्फ 25 की औसत से महज 228 रन बनाए। भारत के प्रमुख स्पिनर कुलदीप यादव का फॉर्म टीम प्रबंधन के लिए सबसे बड़ी चिंताओं में से एक है। कुलदीप यादव का आईपीएल में बेहद खराब प्रदर्शन रहा था। इसके अलावे विजय शंकर, दिनेश कार्तिक और केदार जाधव भी फॉर्म से बाहर चल रहे हैं।

2. होम सपोर्ट की कमी

हमें सच्चाई का सामना करना चाहिए। भारत का 2011 विश्व कप जीतने का एक बड़ा कारण यह था कि यह भारत में आयोजित किया गया था। इंग्लैंड में घरेलू समर्थन जैसा कुछ नहीं है और यह वजह इस विश्व कप के लिए भारत के अवसरों को सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचा सकता है। इस बीच भारत का इंग्लैंड में अच्छा रिकॉर्ड नहीं है। उन्होंने 2018 में खेली गई एकदिवसीय और टेस्ट दोनों श्रृंखला भी गंवा दी थी। वैसे भी विदेशी पिचों पर भारत का रिकॉर्ड खराब रहा है।

3. टीम के प्रदर्शन में एकजुटता की कमी

भारत के सलामी बल्लेबाज का रिकॉर्ड यहां अच्छा नहीं है। दोनों ओपनर बल्लेबाज शिखर धवन और रोहित शर्मा बल्ले से संघर्ष कर रहे हैं। अभ्यास मैचों में विराट कोहली भी लय में नहीं दिखे थे। हालांकि एमएस धोनी और केएल राहुल ने बांग्लादेश देश के खिलाफ अभ्यास मैच में शानदार शतक लगाया था। लेकिन एक टीम सभी मैचों को जीतने के लिए केवल एक या दो खिलाड़ियों पर भरोसा नहीं कर सकती है और यह एक बड़ा कारण है, भारत इस साल विश्व कप नहीं जीत पाएगा।


4. नंबर-4 की समस्या

भारतीय टीम में नंबर-4 की समस्या काफी समय से टीम के लिए सिरदर्द बनी हुई है। नंबर 4 स्लॉट पर युवराज सिंह, मनीष पांडे, केएल राहुल, सुरेश रैना, दिनेश कार्तिक और अंबाती रायडू जैसे खिलाड़ियों को आजमाया जा चुका है। लेकिन कोई भी इस स्थान पर खरे नहीं उतर सके हैं। अंबाती रायडू की जगह वर्ल्ड टीम में विजय शंकर को चुना गया है लेकिन विजय अभ्यास मैच में विजय का बल्ला भी खामोश ही रहा। हालांकि केएल राहुल ने पिछले मैच में शतक लगाकर नंबर 4 पर अपना दावा मजबूत किया है।

5वें गेंदबाज की समस्या

सीमित ओवरों के क्रिकेट में भारत की हालिया सफलता का श्रेय उनकी गेंदबाजी लाइन-अप को बहुत अधिक जाता है। कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल की स्पिन जोड़ी के साथ जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद शमी की जोड़ी इस प्रारूप में सबसे विश्वसनीय गेंदबाजों में से एक के रूप में उभरी है। भारत अगर 5वें गेंदबाज के साथ उतरता है तो उन्हें एक बल्लेबाज कम खिलाना पड़ेगा। हालांकि इस जगह को भरने के लिए हार्दिक पंड्या और केदार जाधव सबसे संभावित विकल्प हैं। लेकिन ये दोनों स्पेसलिस्ट गेंदबाज नहीं है जिसकी कमी भारत को खल सकती है।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story