ICC World Cup 2019: एक क्लिक में जानिए आईसीसी वर्ल्ड कप विनर्स की पूरी लिस्ट, इस टीम के नाम सबसे ज्यादा खिताब

ICC World Cup 2019: एक क्लिक में जानिए आईसीसी वर्ल्ड कप विनर्स की पूरी लिस्ट, इस टीम के नाम सबसे ज्यादा खिताब
X
ICC World Cup Winners List: क्रिकेट का सबसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट आईसीसी क्रिकेट विश्व कप 2019 (ICC World Cup 2019) का 12वां संस्करण इंग्लैंड एंड वेल्स में 30 मई से 14 जुलाई तक खेला जाएगा। इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको वर्ल्ड कप विनर्स (ICC World Cup Winners List) के बारे में बताने जा रहे हैं।

ICC World Cup 2019

क्रिकेट का सबसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट आईसीसी क्रिकेट विश्व कप 2019 (ICC World Cup 2019) का 12वां संस्करण इंग्लैंड एंड वेल्स में 30 मई से 14 जुलाई तक खेला जाएगा। इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको वर्ल्ड कप विनर्स (ICC World Cup Winners List) के बारे में बताने जा रहे हैं।


क्रिकेट विश्व कप चार साल के अंतराल पर आयोजित किया जाता है और यह दुनिया में सबसे ज्यादा देखी जाने वाली खेल प्रतियोगिताओं में से एक है। 1975 में पहला क्रिकेट विश्व कप इंग्लैंड में 60 ओवर का खेला गया था। वर्ल्ड कप 1987 में ओवरों की संख्या घटकर 50 हो गई। 2007 में ऑस्ट्रेलिया लगातार तीन विश्व कप टूर्नामेंट जीतने वाली पहली टीम बनी।

अब तक 11 विश्व कप (ICC World Cup Winners List)

अब तक 11 विश्व कप टूर्नामेंट खेले जा चुके हैं। ऑस्ट्रेलिया सबसे सफल टीम है जिसने 5 विश्व कप खिताब जीते हैं। भारत और वेस्टइंडीज केवल दो टीम हैं जिन्होंने 2 बार विश्व कप जीता है। भारत ने 1983 और 2011 में विश्व कप जीता, जबकि वेस्टइंडीज ने 1975 और 1979 में वर्ल्ड कप जीता था। पाकिस्तान और श्रीलंका अन्य दो देश हैं जिन्होंने क्रमशः 1992 और 1996 में विश्व कप जीता है। इंग्लैंड एकमात्र देश है जिसने 3 फाइनल हारा है और 5 बार विश्व कप की मेजबानी की है।

वर्ल्ड कप विनर्स लिस्ट (ICC World Cup Winners List)


वर्ल्ड कप विनर्स लिस्ट (ICC World Cup Winners List)

साल, विजेता, उप-विजेता, मैच का परिणाम

1975, वेस्टइंडीज, ऑस्ट्रेलिया वेस्टइंडीज 17 रन से जीता

1979, वेस्टइंडीज, इंग्लैंड वेस्टइंडीज 92 रन से जीता

1983, भारत, वेस्टइंडीज, भारत 43 रनों से जीता

1987, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया 7 रन से जीता

1992, पाकिस्तान, इंग्लैंड, पाकिस्तान 22 रन से जीता

1996, श्रीलंका, ऑस्ट्रेलिया, श्रीलंका 7 विकेट से जीता

1999, ऑस्ट्रेलिया, पाकिस्तान, ऑस्ट्रेलिया 8 विकेट से जीता

2003, ऑस्ट्रेलिया, भारत, ऑस्ट्रेलिया 125 रन से जीता

2007, ऑस्ट्रेलिया, श्रीलंका, ऑस्ट्रेलिया 53 रन से जीता

2011, भारत, श्रीलंका, भारत 6 विकेट से जीता

2015, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया 7 विकेट से जीता

विश्व कप 2019 (ICC World Cup 2019)

बता दें कि आईसीसी क्रिकेट विश्व कप 2019 (ICC World Cup 2019) इंग्लैंड एंड वेल्स में 30 मई से 14 जुलाई तक खेला जाएगा। विश्व कप 2019 में 10 टीमें भाग लें रही है। भारत, इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया को विश्व कप 2019 जीतने वाली सबसे पसंदीदा टीम माना जाता है। विश्व कप 2019 में भारत अपने अभियान की शुरुआत 5 जून को साउथ अफ्रीका के खिलाफ करेगा।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story