ICC World Cup 2019 IND vs AUS: रोहित शर्मा ने रचा इतिहास, विव रिचर्ड्स और सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ा

ICC World Cup 2019 IND vs AUS: रोहित शर्मा ने रचा इतिहास, विव रिचर्ड्स और सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ा
X
ICC World Cup 2019 IND vs AUS: भारतीय सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने आईसीसी वर्ल्ड कप 2019 के 14वें मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एक बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली है। रोहित ने अपनी पारी के दौरान 20 रन बनाते ही महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर और विव रिचर्ड्स को पीछे छोड़ दिया।

ICC World Cup 2019 IND vs AUS

भारतीय सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने आईसीसी वर्ल्ड कप 2019 के 14वें मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एक बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली है। रोहित ने अपनी पारी के दौरान 20 रन बनाते ही महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर और विव रिचर्ड्स को पीछे छोड़ दिया।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सबसे तेज 2000 रन

इस मैच के दौरान रोहित शर्मा 20वां रन लेते ही ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रोहित वनडे में अपने 2000 रन पूरे कर लिए। रोहित दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए हैं जिसने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे में सबसे तेज 2000 रन बनाए हैं। रोहित ने ये उपलब्धि 37 पारियों में हासिल किया। जबकि सचिन तेंदुलकर ने (51), डेसमंड हेन्स ने (59) और सर विव रिचर्ड्स ने 45 पारी खेलकर यह कारनामा किया था।

इसके अलावे रोहित सचिन तेंदुलकर, विव रिचर्ड्स और डेसमंड हेन्स के बाद एकदिवसीय मैचों में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2000 रन पूरे करने वाले चौथे क्रिकेटर बन गए। इतना ही नहीं रोहित शर्मा ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सचिन तेंदुलकर के बाद सबसे अधिक रन बनाने वाले दूसरे भारतीय बल्लेबाज बन गए। सचिन ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 3077 रन बनाए हैं।



2000+ वनडे रन बनाम ऑस्ट्रेलिया

3077 सचिन तेंदुलकर (औसत 44.59)

2262 डेसमंड हेन्स (40.39)

2187 विव रिचर्ड्स (50.86)

2003 रोहित शर्मा (62.68)

एक टीम के खिलाफ सबसे कम पारी में 2000 रन

37 रोहित शर्मा बनाम ऑस्ट्रेलिया

40 सचिन तेंदुलकर बनाम ऑस्ट्रेलिया

44 विव रिचर्ड्स बनाम ऑस्ट्रेलिया

44 विराट कोहली बनाम श्रीलंका

45 एमएस धोनी बनाम श्रीलंका

रोहित शर्मा का ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सबसे ज्यादा रन

इस मैच से पहले रोहित शर्मा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले 36 वनडे मैचों में 61.88 की औसत से 1980 रन बनाए थे। इस दौरान उन्होंने 7 शतक और 7 अर्धशतक भी लगाए। ऑस्ट्रेलिया के बाद रोहित ने श्रीलंका के खिलाफ सबसे ज्यादा वनडे रन बनाए हैं। उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ 45 मैचों में 44.63 की औसत से 1562 रन बनाए हैं। जिसमें 5 शतक भी शामिल हैं। रोहित शर्मा (7) का सचिन तेंदुलकर (9) और विराट कोहली (8) के बाद ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरा सबसे अधिक शतक है।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story