ICC World Cup 2019 IND vs AUS: शिखर धवन-रोहित शर्मा की जोड़ी ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रिकॉर्ड की झड़ी लगा दी

ICC World Cup 2019 IND vs AUS: शिखर धवन-रोहित शर्मा की जोड़ी ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रिकॉर्ड की झड़ी लगा दी
X
ICC World Cup 2019 IND vs AUS: भारतीय सलामी जोड़ी शिखर धवन और रोहित शर्मा ने भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले रहे वर्ल्ड कप 2019 के 14वें मैच के दौरान पहले विकेट के लिए 127 रनों की साझेदारी की। इसके साथ ही शिखर धवन और रोहित शर्मा की जोड़ी ने कई रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए।

ICC World Cup 2019 IND vs AUS

भारतीय सलामी जोड़ी शिखर धवन और रोहित शर्मा ने भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले रहे वर्ल्ड कप 2019 के 14वें मैच के दौरान पहले विकेट के लिए 127 रनों की साझेदारी की। इसके साथ ही शिखर धवन और रोहित शर्मा की जोड़ी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सबसे सफल ओपनिंग जोड़ी बन गए।

शिखर धवन और रोहित शर्मा गॉर्डन ग्रीनिज और डेसमंड हेन्स की वेस्टइंडीज जोड़ी से आगे निकल गए। भारतीय सलामी बल्लेबाजों ने वेस्टइंडीज के दिग्गजों द्वारा बनाए गए 1152 रनों को पार पाने के लिए सात कम पारियां लीं।

रोहित और धवन की जोड़ी ने इस मैच में विश्व कप इतिहास में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत के लिए सबसे अधिक ओपनिंग साझेदारी का रिकॉर्ड भी बनाया, 2015 विश्व कप में इन्हीं दोनों ने 76 रनों की साझेदारी की थी।

एडम गिलक्रिस्ट और मैथ्यू हेडन की बराबरी की

रविवार को द ओवल में धवन और रोहित ने एकदिवसीय मैचों में दूसरी सबसे अधिक 100+ ओपनिंग साझेदारी के लिए एडम गिलक्रिस्ट और मैथ्यू हेडन की जोड़ी के 16वें शतकीय साझेदारी की बराबरी कर ली। तेंदुलकर और गांगुली की प्रसिद्ध जोड़ी 21वीं शतकीय साझेदारी के साथ पहले नंबर पर है। रोहित और धवन की जोड़ी सचिन तेंदुलकर और सौरव गांगुली के बाद दूसरे सबसे सफल भारतीय जोड़ी हैं। तेंदुलकर और सौरव गांगुली ने आपस में 8227 रन जोड़े हैं।

कुल मिलाकर धवन और रोहित एकदिवसीय क्रिकेट में सातवीं सबसे सफल जोड़ी हैं। तेंदुलकर और गांगुली पहले नंबर पर है। इसके बाद महेला जयवर्धने-कुमार संगकारा (5992 रन), तिलकरत्ने दिलशान-संगकारा (5475 रन), मार्वन अटापट्टू-सनथ जयसूर्या (5462 रन), एडम गिलक्रिस्ट-मैथ्यू हेडन (5409 रन) और गॉर्डन ग्रीनिज-डेसमंड हेन्स ने 5206 रन बनाए हैं।

सबसे अधिक 100+ ओपनिंग पार्टनरशिप (वनडे)

21 सचिन तेंदुलकर - सौरव गांगुली

16 एडम गिलक्रिस्ट - मैथ्यू हेडन

16 रोहित शर्मा - शिखर धवन

वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 100+ ओपनिंग पार्टनरशिप :

160 ग्रीम स्मिथ-एबी डिविलियर्स, बैसेटर 2007

127 रोहित शर्मा- शिखर धवन, ओवल 2019

107 ग्राहम गूच - इयान बॉथम, एससीजी 1992

ICC वनडे टूर्नामेंट में सबसे अधिक 100+ पार्टनरशिप

6 एडम गिलक्रिस्ट - मैथ्यू हेडन

6 रोहित शर्मा - शिखर धवन

5 टी दिलशान - कुमार संगकारा

4 हर्शल गिब्स - गैरी कर्स्टन

भारत के लिए 100+ साझेदारी (वनडे)

26 सचिन तेंदुलकर - सौरव गांगुली

16 रोहित शर्मा - विराट कोहली

16 रोहित शर्मा - शिखर धवन

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story