ICC World Cup 2019 IND vs NZ: रद्द हो सकता है भारत का अगला मुकाबला, न्यूजीलैंड से होनी है भिड़ंत

ICC World Cup 2019 IND vs NZ: रद्द हो सकता है भारत का अगला मुकाबला, न्यूजीलैंड से होनी है भिड़ंत
X
ICC World Cup 2019 IND vs NZ: आईसीसी वर्ल्ड कप 2019 का 18वां मुकाबला गुरुवार यानि 13 जून को नॉटिंघम के ट्रेंट ब्रिज में खेला जाना है। हालांकि क्रिकेटप्रेमियों के लिए एक बुरी खबर है। दरअसल यह मुकाबला रद्द हो सकता है।

ICC World Cup 2019 IND vs NZ

आईसीसी वर्ल्ड कप 2019 का 18वां मुकाबला गुरुवार यानि 13 जून को नॉटिंघम के ट्रेंट ब्रिज में खेला जाना है। हालांकि क्रिकेटप्रेमियों के लिए एक बुरी खबर है। दरअसल यह मुकाबला बारिश की वजह से रद्द हो सकता है। नॉटिंघम में लगातार दो दिन से बारिश हो रही है। आज यानि मंगलवार को दोनों टीमों का अभ्यास होना था, लेकिन बारिश की वजह से इसे रद्द करना पड़ा था।

भारतीय टीम का स्थानीय समयानुसार दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक अभ्यास सत्र होना था, लेकिन बारिश की वजह से प्रैक्टिस सेशन को रद्द करने के लिए मजबूर होना पड़ा। नॉटिंघम में अभी भी बारिश हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार यहां अगले दो दिनों तक तेज बारिश होने की संभावना है। यानि की 13 जून को भारत-न्यूजीलैंड मैच तक बारिश होने की संभावना है, अगर मौसम का मिजाज ऐसा ही रहा तो मैच रद्द हो सकता है।

भारतीय टीम रविवार को ऑस्ट्रेलिया को 36 रनों से हराकर यहां पहुंची है। इस टूर्नामेंट में टीम इंडिया शानदार प्रदर्शन कर रही है। उसने पहले मैच में साउथ अफ्रीका को हराया था। वहीँ दूसरी ओर न्यूजीलैंड में शानदार फॉर्म में हैं। न्यूजीलैंड ने अबतक खेले तीनों मैच जीते हैं।

बता दें कि विश्व कप लगातार बारिश की मार झेल रहा है। पिछले हफ्ते ब्रिस्टल में श्रीलंका बनाम पाकिस्तान मैच एक गेंद फेंके बिना रद्द हो गया था। जबकि साउथेम्प्टन में सोमवार को साउथ अफ्रीका बनाम वेस्ट इंडीज मैच 7.3 ओवर के बाद बारिश में धुल गया।

आज यानि मंगलवार को ब्रिस्टल में श्रीलंका और बांग्लादेश का भी बिना एक भी गेंद फेंके रद्द करना पड़ा। इससे पहले मंगलवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाले मैच से पहले भारत को बड़ा झटका लगा। भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन अंगूठे में लगे चोट की वजह से तीन वीक के लिए वर्ल्ड कप से बाहर हो गए हैं। धवन की जगह ऋषभ पंत के खेले जाने की सबसे अधिक संभावना है।


और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story