ICC World Cup 2019 IND vs NZ: एक क्लिक में जानिए भारत-न्यूजीलैंड वर्ल्ड कप मैच से जुड़ी सारी जानकारी

ICC World Cup 2019 IND vs NZ: एक क्लिक में जानिए भारत-न्यूजीलैंड वर्ल्ड कप मैच से जुड़ी सारी जानकारी
X
ICC World Cup 2019 IND vs NZ: आईसीसी वर्ल्ड कप 2019 में अबतक अजेय भारत और न्यूजीलैंड की टीम गुरुवार यानि 13 जून को नॉटिंघम के ट्रेंट ब्रिज एक दूसरे से भिड़ेंगी। इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको भारत-न्यूजीलैंड वर्ल्ड कप मैच से जुड़ी सारी जानकारी आपको बताने जा रहे हैं।

ICC World Cup 2019 IND vs NZ

आईसीसी वर्ल्ड कप 2019 में अबतक अजेय भारत और न्यूजीलैंड की टीम गुरुवार यानि 13 जून को नॉटिंघम के ट्रेंट ब्रिज एक दूसरे से भिड़ेंगी। न्यूजीलैंड 3 मैचों में 3 जीत के साथ अंकतालिका में शीर्ष पर है जबकि भारत ने दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया को हराया है। इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको भारत-न्यूजीलैंड वर्ल्ड कप मैच से जुड़ी सारी जानकारी आपको बताने जा रहे हैं।

Match Details (ICC World Cup 2019 IND vs NZ)

दिनांक: 13 जून (गुरुवार)

समय: दोपहर 3:00 बजे (भारत), रात 10:30 बजे (न्यूजीलैंड) और सुबह 10:30 बजे (इंग्लैंड)

स्थान: ट्रेंट ब्रिज, नॉटिंघम

मौसम का हाल (Weather Report) (ICC World Cup 2019 IND vs NZ)

मौसम विभाग के अनुसार नॉटिंघम में दोपहर के दौरान 100% बारिश होने के आसार है। बारिश की वजह से पूरा मैच होना मुश्किल लगता है।

पिच रिपोर्ट (Pitch Report) (ICC World Cup 2019 IND vs NZ)

ट्रेंट ब्रिज देश के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजी विकेटों में से एक है, लेकिन बारिश की स्थिति में तेज गेंदबाजों को मदद मिल सकती है। ऐसे में तेज गेंदबाजों की भूमिका अहम हो सकती है।

भारत बनाम न्यूजीलैंड रिकॉर्ड (ICC World Cup 2019 IND vs NZ)

ओवरऑल रिकॉर्ड: भारत और न्यूजीलैंड के बीच अबतक 101 एकदिवसीय मैच खेले जा चुके हैं जिसमें टीम इंडिया ने 55 मैचों में जीत हासिल की है जबकि न्यूजीलैंड 45 मैच जीतने में सफल रहा है।

विश्व कप में: भारत और न्यूजीलैंड के बीच अबतक वर्ल्ड कप में 7 मैच खेले जा चुके हैं जिसमें टीम इंडिया ने 3 मैचों में जीत हासिल की है जबकि न्यूजीलैंड 4 मैच जीतने में सफल रहा है। दोनों टीमों की आखिरी मुलाकात वर्ल्ड कप 2003 में हुई थी।

इंग्लैंड में: भारत का इंग्लैंड में न्यूजीलैंड के खिलाफ बेहद खराब रिकॉर्ड है। न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए यहां सभी 3 मैचों में भारत को हार मिली है, जिनमें से आखिरी मैच 1999 विश्व कप में था।

लाइव स्ट्रीमिंग (ICC World Cup 2019 IND vs NZ)

भारत बनाम न्यूजीलैंड मैच को स्टार स्पोर्ट्स 1, स्टार स्पोर्ट्स 1HD, स्टार स्पोर्ट्स 1 हिंदी, स्टार स्पोर्ट्स 1 HD हिंदी, स्टार स्पोर्ट्स 1 तमिल, स्टार स्पोर्ट्स 1 तेलुगु, स्टार स्पोर्ट्स 1 कन्नड़ और स्टार स्पोर्ट्स 1 बांग्ला पर लाइव प्रसारित किया जाएगा। भारत बनाम न्यूजीलैंड विश्व कप मैच की ऑनलाइन स्ट्रीमिंग हॉटस्टार पर उपलब्ध होगी। इसके अलावे आप haribhoomi.com पर लाइव अपडेट भी देख सकते हैं।

भारत बनाम न्यूजीलैंड संभावित प्लेइंग इलेवन (ICC World Cup 2019 IND vs NZ)

भारत: रोहित शर्मा, केएल राहुल, विराट कोहली (कप्तान), विजय शंकर/ऋषभ पंत, एमएस धोनी (विकेटकीपर), केदार जाधव, हार्दिक पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, जसप्रीत बुमराह

न्यूजीलैंड: मार्टिन गुप्टिल, कॉलिन मुनरो, केन विलियमसन (कप्तान), रॉस टेलर, टॉम लेथम (विकेटकीपर), जेम्स नीशम, कॉलिन डी ग्रैंडहोम, मिशेल सेंटनर, मैट हेनरी, लॉकी फर्ग्यूसन, ट्रेंट बोल्ट

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story