ICC World Cup 2019 IND vs PAK: विश्व कप इतिहास में पाकिस्तान के खिलाफ भारत की तीन सर्वश्रेष्ठ जीत

ICC World Cup 2019 IND vs PAK: विश्व कप इतिहास में पाकिस्तान के खिलाफ भारत की तीन सर्वश्रेष्ठ जीत
X
ICC World Cup 2019 IND vs PAK: आईसीसी वर्ल्ड कप 2019 (ICC World Cup 2019) का सबसे बड़ा मुकाबला रविवार यानि 16 जून को मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड में भारत और पाकिस्तान के बीच खेला जाना है। इस आर्टिकल के माध्यम से हम विश्व कप में पाकिस्तान के खिलाफ भारत की सर्वश्रेष्ठ तीन जीत के बारे में बताने जा रहे हैं।

ICC World Cup 2019 IND vs PAK

आईसीसी वर्ल्ड कप 2019 (ICC World Cup 2019) का सबसे बड़ा मुकाबला रविवार यानि 16 जून को मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड में भारत और पाकिस्तान (ICC World Cup 2019 IND vs PAK) के बीच खेला जाना है। भारत और पाकिस्तान (India vs Pakistan) रविवार यानि 16 जून को रविवार को 50 ओवर के विश्व कप में सातवीं बार मिलेंगे। पिछले सभी छह मैचों में भारत विजयी रहा है। इस आर्टिकल के माध्यम से हम विश्व कप में पाकिस्तान के खिलाफ भारत की सर्वश्रेष्ठ तीन जीत के बारे में बताने जा रहे हैं।



3. ग्रुप स्टेज, सेंचुरियन, 2003

भारत सेंचुरियन में विश्व कप 2003 में सुपर सिक्स स्टेज में पाकिस्तान से भिड़ा था। पाकिस्तान ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। सईद अनवर के शानदार शतक की मदद से पाकिस्तान 273 के स्कोर तक पहुंचने में कामयाब रहा। इस लक्ष्य को भारतीय सलामी बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर और वीरेंद्र सहवाग ने वसीम अकरम, वकार यूनिस और शोएब अख्तर के सामने बौना साबित कर दिया। 12वें ओवर में ही इन दोनों ने भारत का स्कोर 100 के पार पहुंचा दिया। अंत में भारत ने आराम से मैच को जीत लिया। इस मैच को सचिन की 98 रनों की तूफानी पारी और सहवाग के शुरुआती योगदान के लिए याद किया जाएगा।

2. क्वार्टर फाइनल, बैंगलोर,1996

भारत और पाकिस्तान की मुलाकात बैंगलोर में विश्व कप 1996 के क्वार्टर फाइनल में हुई थी। यह पहली बार था जब दोनों टीमें विश्व कप के नॉक आउट मैच में मिल रही थीं। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने आखिरी 4 ओवर में 57 रन रन बनाते हुए 287 का स्कोर बनाया। नवजोत सिंह सिद्धू ने इस मैच में 93 रन बनाए थे। जवाब में पाकिस्तान ने शानदार शुरुआत की और 113 रन पर उनका सिर्फ एक विकेट गिरा था। हालांकि इसके बाद पाकिस्तान के मध्यक्रम की कमर टूट गई और अंत में भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ एक बड़ी जीत हासिल की।

1. सेमीफाइनल, मोहाली, 2011

भारत मोहाली में विश्व कप 2011 के सेमीफाइनल में पाकिस्तान से एक बार फिर भिड़ा। भारतीय कप्तान एमएस धोनी ने एक महत्वपूर्ण टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। अंत में धोनी (25) और सुरेश रैना (36) के योगदान की मदद से भारत 260 के स्कोर तक पहुंचने में सफल रहा। जवाब में पाकिस्तान का स्कोर एक समय 2 विकेट पर 100 रन था लेकिन इसके बाद उसकी पारी लड़खड़ा गई। मिस्बाह-उल-हक ने अकेले लड़ाई लड़ी, हालांकि वह भारत को 29 रनों से जीत दर्ज करने से नहीं रोक सके।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story