ICC World Cup 2015 IND vs PAK: पिछले वर्ल्ड कप में भारत ने पाकिस्तान को ऐसे चटाई थी धूल, जानें मैच का पूरा हाल

ICC World Cup 2015 IND vs PAK: पिछले वर्ल्ड कप में भारत ने पाकिस्तान को ऐसे चटाई थी धूल, जानें मैच का पूरा हाल
X
ICC World Cup 2019 IND vs PAK: आईसीसी वर्ल्ड कप 2019 (ICC World Cup 2019) का 22वां मुकाबला भारत और पाकिस्तान (ICC World Cup 2019 India vs Pakistan) के बीच रविवार को मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड में खेला जा रहा है। भारत और पाकिस्तान वर्ल्ड कप में आखिरी बार 2015 में आमने सामने हुए थे। आगे जानिए उस मैच का क्या हाल रहा था।

ICC World Cup 2019 IND vs PAK

आईसीसी वर्ल्ड कप 2019 (ICC World Cup 2019) का 22वां मुकाबला भारत और पाकिस्तान (ICC World Cup 2019 India vs Pakistan) के बीच रविवार को मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड में खेला जा रहा है। वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय टीम का अजेय रिकॉर्ड रहा है। दोनों टीमों के बीच अबतक वर्ल्ड कप में छह मुकाबले खेले जा चुके हैं। इन सभी मैचों में भारत ने जीत हासिल की है। भारत और पाकिस्तान वर्ल्ड कप में आखिरी बार 2015 में आमने सामने हुए थे। आगे जानिए उस मैच का क्या हाल रहा था।

वर्ल्ड कप 2015 में भारत और पाकिस्तान (IND Vs PAK 2015 World Cup)

भारत और पाकिस्तान के बीच वर्ल्ड कप में आखिरी मुकाबला 2015 में 15 फ़रवरी को एडिलेड में खेला गया था। इस मैच में एमएस धोनी की अगुवाई वाली टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया।

पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारत की शुरुआत बेहद खराब रही। पहला विकेट 34 के स्कोर पर गिरा। इसके बाद शिखर धवन और विराट कोहली ने भारतीय पारी को आगे बढ़ाया। विराट कोहली के 107 रन, शिखर धवन के 73 और सुरेश रैना के 74 रनों की बदौलत भारत ने 50 ओवर में 7 विकेट पर 300 का स्कोर बनाया।

जवाब में पाकिस्तान की शुरुआत बेहद खराब रही,103 के स्कोर पर उनकी आधी टीम पवेलियन लौट गई। कप्तान मिस्बाह उल हक एक छोर पर अकेले खड़े रहे और दूसरे छोड़ से विकेट लगातार गिरते रहे।

आखिर में पाकिस्तान की टीम 47 ओवरों में 224 रनों पर सिमट गई। भारत ने इस मैच को 76 रनों से जीता। पाकिस्तान की ओर से मिस्बाह उल हक ने सबसे ज्यादा 76 रन बनाए। भारत की ओर से मोहम्मद शमी ने 4 और उमेश यादव ने 2 विकेट लिए।

वर्ल्ड कप 2015 में पाकिस्तान के खिलाफ भारत के कुछ अहम पल (ICC World Cup 2019 IND vs पाक)

पावरप्ले 1: ओवर 0.1-10.0 (अनिवार्य- 42 रन, 1 विकेट)

भारत: 11.5 ओवर में 50 रन (71 गेंद), एक्स्ट्रा 2

दूसरे विकेट के लिए: 61 गेंदों में 50 रनों की साझेदारी (शिखर धवन 23, विराट कोहली 30)

भारत: 20.2 ओवर में 100 रन (122 गेंद), एक्स्ट्रा 2

शिखर धवन: 54 गेंदों पर 50 रन (4 x 4, 1 x 6)

विराट कोहली: 60 गेंदों पर 50 रन (5 x 4)

भारत: 28.3 ओवर में 150 रन (171 गेंद), एक्सट्रा 4

भारत: 36.6 ओवर में 200 रन (222 गेंद), एक्स्ट्रा 4

विराट कोहली: 119 गेंदों पर 100 रन (7 x 4)

सुरेश रैना: 40 गेंदों में 50 (1 x 4, 3 x 6)

भारत: 43.4 ओवर में 250 रन (262 गेंद), एक्स्ट्रा 5

भारत: 49.6 ओवर में 300 रन (301 गेंद), एक्स्ट्रा 6

इनिंग्स ब्रेक: भारत- 50.0 ओवर में 300/7 (आर अश्विन 1, मोहम्मद शमी 3)

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story