ICC World Cup 2019: भारत-पाकिस्तान के खिलाड़ियों को मिलाकर बनी ये धाकड़ प्लेइंग XI, दुनिया के किसी टीम को चटा सकती है धूल

ICC World Cup 2019 IND vs PAK
आईसीसी वर्ल्ड कप 2019 (ICC World Cup 2019) में भारत और पाकिस्तान (ICC World Cup 2019 India vs Pakistan) का रोचक मुकाबला रविवार यानि 16 जून को मैनचेस्टर के केनिंग्टन ओल्ड ट्रैफर्ड में खेला जाना है। पाकिस्तान ने कुल मिलाकर एकदिवसीय मैचों में भारत की तुलना में अधिक सफलता पाई है। हालांकि वर्ल्ड कप में पाकिस्तान कभी भी भारत को नहीं हरा पाया है। इस आर्टिकल के माध्यम से हम भारत और पाकिस्तान के खिलाड़ियों को मिलाकर बनी प्लेइंग XI के बारे में बताने जा रहे हैं।
सलामी बल्लेबाज: रोहित शर्मा और इमाम-उल-हक (ICC World Cup 2019 IND vs PAK)
शीर्ष क्रम की शुरुआत 'हिटमैन' से होगी। रोहित शर्मा अब तक विश्व कप में शानदार फॉर्म में हैं। वह वर्ल्ड कप में अबतक एक शतक और एक अर्धशतक लगा चुके हैं। धवन की अनुपस्थिति में पाकिस्तान के बल्लेबाज इमाम-उल-हक रोहित के साथ ओपनिंग कर सकते हैं। इमाम-उल-हक इस वर्ल्ड कप में अच्छे फॉर्म में दिख रहे हैं।
मध्य क्रम: विराट कोहली, मोहम्मद हफीज, और महेंद्र सिंह धोनी (ICC World Cup 2019 IND vs PAK)
विराट कोहली अपने जबरदस्त रिकॉर्ड की बदौलत नंबर 3 की जगह लेते हैं। एकदिवसीय खिलाड़ियों में सबसे महान माने जाने वाले कोहली रिकॉर्ड बुक में कई कीर्तिमान पहले ही अपने नाम कर चुके हैं। कोहली ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन किया, उन्होंने कप्तान पारी खेलते हुए 82 रन बनाए।
मोहम्मद हफीज मध्यक्रम में पाकिस्तान को स्थिरता प्रदान करता है। उनका अनुभव कुछ ऐसा है जो उन्हें इस संयुक्त 11 में अपनी जगह बनाने में मदद करता है। महेंद्र सिंह धोनी एक ऐसा नाम है जिसको हर कोई अपनी टीम में रखना चाहता है। संभवतः वह सबसे महान फिनिशर हैं। धोनी में किसी भी विपक्षी को डराने की क्षमता है।
निचले क्रम में: हार्दिक पांड्या और वहाब रियाज (ICC World Cup 2019 IND vs PAK)
हार्दिक पंड्या ने आईपीएल 2019 से ICC क्रिकेट विश्व कप 2019 तक अपनी फॉर्म को आगे बढ़ाया है। भारतीय ऑलराउंडर ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एक आक्रामक पारी खेली थी। वह बैट और बॉल दोनों से योगदान दे सकते हैं। पाकिस्तानी गेंदबाज वहाब रियाज ने इंग्लैंड के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन किया। वहाब ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपनी बल्लेबाजी का कौशल दिखाते हुए शानदार 45 रन बनाए।
गेंदबाज: मोहम्मद आमिर, जसप्रीत बुमराह, भुवनेश्वर कुमार और युजवेंद्र चहल (ICC World Cup 2019 IND vs PAK)
पाकिस्तान के तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर एक ऐसा गेंदबाज है जो अपन दिन रहने पर कहर बरपा सकता है। बाएं हाथ के तेज गेंदबाज ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 5 विकेट लिया था। जसप्रीत बुमराह आईसीसी वनडे रैंकिंग में नंबर-1 गेंदबाज हैं और वह इस समय दुनिया के सबसे बेहतरीन गेंदबाजों में से एक हैं।
भारत की स्विंग सनसनी भुवनेश्वर कुमार ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया। उनकी स्विंग गेंदबाजी ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों को परेशान करती दिख रही थी। उन्होंने इस मैच में 3 विकेट लिए थे। स्पिन गेंदबाजी में भारतीय स्पिनर युजवेंद्र चहल जगह बनाने में कामयाब रहे हैं। भारतीय स्पिनर ने दक्षिण अफ्रीका पर भारत की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, उन्होंने इस मैच में 4 विकेट लिए थे।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS