ICC World Cup 2019 IND vs PAK: 'हिटमैन' रोहित शर्मा ने सचिन, धोनी और कोहली को पीछे छोड़ा, जड़ा शानदार शतक

ICC World Cup 2019 IND vs PAK: हिटमैन रोहित शर्मा ने सचिन, धोनी और कोहली को पीछे छोड़ा, जड़ा शानदार शतक
X
ICC World Cup 2019 IND vs PAK: भारत के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने रविवार को मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड में चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ शतक लगाते ही आईसीसी क्रिकेट विश्व कप 2019 में अपना दूसरा शतक पूरा किया। इसके साथ ही रोहित ने सचिन तेंदुलकर, एमएस धोनी और विराट कोहली को पीछे छोड़ दिया है।

ICC World Cup 2019 IND vs PAK

भारत के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने रविवार को मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड में चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ शतक लगाते ही आईसीसी क्रिकेट विश्व कप 2019 में अपना दूसरा शतक पूरा किया। इस पारी के दौरान रोहित ने 113 गेंदों में 14 चौके और 3 छक्के की मदद से 140 रन बनाए। इसके साथ ही रोहित ने सचिन तेंदुलकर, एमएस धोनी और विराट कोहली को पीछे छोड़ दिया है।

रोहित शर्मा विश्व कप में पाकिस्तान के खिलाफ शतक बनाने वाले विराट कोहली के बाद दूसरे भारतीय हैं। कुल मिलाकर यह रोहित शर्मा का वनडे में 24वां और विश्व कप में तीसरा शतक है। रोहित शर्मा का मैनचेस्टर में 85 गेंदों में शतक, एकदिवसीय क्रिकेट में पाकिस्तान के खिलाफ एक भारतीय बल्लेबाज द्वारा तीसरा सबसे तेज है। इससे पहले 2008 में कराची में वीरेंद्र सहवाग ने 80 गेंदों में शतक बनाया जबकि 2005 में कोच्चि में उन्होंने 84 गेंदों में शतक बनाया था।



रोहित शर्मा ने सचिन, धोनी और कोहली को पीछे छोड़ा

रोहित शर्मा 140 रनों के साथ ही पाकिस्तान के खिलाफ वर्ल्ड कप मैच में एक पारी में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी बन गए। इससे पहले 2015 के विश्व कप में विराट ने 107 रन बनाया था। विश्वकप में पाकिस्तान के खिलाफ ये दो ही बल्लेबाज शतक बना पाए हैं।

इसके अलावे रोहित शर्मा ने महेंद्र सिंह धोनी के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सर्वाधिक छक्के मारने के रिकॉर्ड को भी पीछे छोड़ दिया। रोहित ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में अपना 356वां छक्का लगाया। जबकि धोनी के नाम 355 छक्के दर्ज है।

इतना ही नहीं इस पारी के दौरान रोहित ने सचिन तेंदुलकर को भी पीछे छोड़ दिया। रोहित शर्मा 203 वनडे पारी खेलते हुए अपना 24वां वनडे शतक लगाया। जबकि इतने शतक के लिए सचिन ने 219 पारी खेली थी। बता दें कि वर्ल्ड कप 2019 के पहले मैच में ही रोहित शर्मा ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ शतक जड़ा था।

24 वनडे शतक के लिए सबसे कम पारियां:

142 हासिम अमला

161 विराट कोहली

192 एबी डिविलियर्स

203 रोहित शर्मा

219 सचिन तेंदुलकर

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story