ICC World Cup 2019: विश्व कप में भारत बनवा रहा अपने मन की पिचें?, शोएब अख्तर का ये रहा जवाब

ICC World Cup 2019
भारत ने अपने पहले मैच में साउथ अफ्रीका को छह विकेट से हराकर विश्व कप 2019 में अपने अभियान की शानदार शुरुआत की। हालांकि इस जीत के बाद ऐसी अफवाहें उड़ रही है कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) विश्व कप में अपने मुताबिक पिचें बना रहा है। हालांकि पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने सभी तरह की अटकलों को खारिज कर दिया है और कहा कि विराट कोहली की कप्तानी वाली टीम ने बुधवार को अच्छी क्रिकेट खेली।
शोएब अख्तर ने कहा
शोएब अख्तर ने अपने आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर पोस्ट किए गए वीडियो में कहा कि मैंने उड़ती-उड़ती बात सुनी है कि भारत विश्व कप में अपनी मर्जी की विकटें बनवा रहा है। इसके पीछे यह कारण बताया जा रहा है कि आईसीसी की 80-90 फीसदी फंडिंग भारत से होती है। इसलिए भारत उसका गलत इस्तेमाल कर सकता है और अपने फेवर में विकटें बनवा सकता है। यह अफवाह मैं सुन रहा हूं।
पिच को लेकर शोएब अख्तर ने दिए ये तर्क
शोएब अख्तर ने कहा कि अगर एक बार यह मान भी लिया जाए कि भारत अपनी मन-मर्जी की विकटें बनवा रहा है तो दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टॉस जीतना या हारना तो हिन्दुस्तान के हाथ में था नहीं। विकेट भी ठीक था। दक्षिण अफ्रीका ने टॉस भी जीता, लेकिन वे अच्छा नहीं खेले।
अख्तर ने कहा कि अगर भारत के खिलाफ दक्षिण अफ्रीका की टीम बेहतर खेलती और 270-280 का स्कोर करती तो मुश्किल हो सकती थी। अख्तर ने कहा कि अगर यह वर्ल्ड कप हिन्दुस्तान में हो रहा होता तो मैं एक बार यह मान भी लेता कि वे अपनी मर्जी से पिच बनवा रहे हैं। लेकिन यह वर्ल्ड कप तो इंग्लैंड में हो रहा है। जहां विकेट से छेड़छाड़ करना असंभव है।
दक्षिण अफ्रीका के खराब प्रदर्शन पर ये कहा
अख्तर ने दक्षिण अफ्रीका के खराब प्रदर्शन पर कहा कि मुझे उनके (दक्षिण अफ्रीका) लिए दुख है। मुझे नहीं पता कि वे अच्छा क्यों नहीं खेल रही है। मुझे पता है कि वे बिखरे हुए हैं। उनके पास फिटनेस के मुद्दे हैं, एक नेतृत्व संकट है लेकिन वे अभी भी 50 ओवरों तक लगातार खेल सकते थे।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS