ICC World Cup 2019: भारत बनाम न्यूजीलैंड वार्म-अप मैच, जानिए मैच से जुड़ी सारी जानकारी

ICC World Cup 2019: भारत बनाम न्यूजीलैंड वार्म-अप मैच, जानिए मैच से जुड़ी सारी जानकारी
X
ICC World Cup 2019: आईसीसी विश्व कप 2019 (ICC World Cup 2019) का 12वां संस्करण इंग्लैंड एंड वेल्स में 30 मई से शुरू होगा। भारत अपना शुरुआती मैच 5 जून को साउथेम्प्टन में साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेलेगा। हालांकि वर्ल्ड कप शुरू होने से पहले सभी टीमें दो वार्म-अप मैच (ICC World Cup 2019 Warm Up Match) खेलेगी।

ICC World Cup 2019

आईसीसी विश्व कप 2019 (ICC World Cup 2019) का 12वां संस्करण इंग्लैंड एंड वेल्स में 30 मई से शुरू होगा। भारत अपना शुरुआती मैच 5 जून को साउथेम्प्टन में साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेलेगा। हालांकि वर्ल्ड कप शुरू होने से पहले सभी टीमें दो वार्म-अप मैच (ICC World Cup 2019 Warm Up Match) खेलेगी।

टीम इंडिया (ICC World Cup 2019 Team India) शनिवार को लंदन के केनिंग्टन ओवल में अपने शुरुआती वॉर्म-अप मैच में न्यूजीलैंड के खिलाफ भिड़ने के लिए तैयार है। कप्तान विराट कोहली के नेतृत्व में भारत एक उपयुक्त प्लेइंग इलेवन चुनना चाहेगा। शिखर धवन और रोहित शर्मा ओपनिंग आएंगे इसके अलावे विराट कोहली, विजय शंकर, एमएस धोनी और केदार जाधव मध्यक्रम की जिम्मेदारी संभालेंगे।


रोहित शर्मा, विराट कोहली, एमएस धोनी, हार्दिक पांड्या और जसप्रीत बुमराह जैसे मैच विनर के साथ विश्व की नंबर दो एकदिवसीय टीम भारत अपना तीसरा विश्व कप खिताब जीतना चाहेगा। वहीँ न्यूजीलैंड अबतक 1975, 1979, 1999, 2007, 2011 और 2015 में छह बार सेमीफाइनल में पहुंच चुकी है। लेकिन केवल एक बार ही फाइनल में पहुंचने में सफल रही है।

न्यूजीलैंड की टीम सीमित ओवरों के क्रिकेट में शानदार फॉर्म में हैं और आईसीसी विश्व कप के पिछले संस्करण में उपविजेता रही थी। केन विलियमसन की कप्तानी वाली न्यूजीलैंड मौजूदा प्रदर्शनों के आधार पर इंग्लैंड में अपना पहला विश्व कप ट्रॉफी जीतने के लिए बेताब होगा।

भारत के लिए नंबर 4 चुनौती (ICC World Cup 2019)

सभी की निगाहें भारत के नंबर 4 स्थान पर होंगी क्योंकि टीम इंडिया महत्वपूर्ण बल्लेबाजी पोजीशन के लिए काफी समय से संघर्ष कर रहा है। 2019 में वनडे में डेब्यू करने वाले हरफनमौला खिलाड़ी विजय शंकर को इस भूमिका के लिए चुना गया है। लेकिन लंदन में शुक्रवार को एक प्रशिक्षण सत्र के दौरान दाहिने हाथ पर चोट लगने के कारण शंकर की उपलब्धता अनिश्चित है। शंकर की अनुपस्थिति में केएल राहुल नंबर 4 पर खेल सकते हैं।

केनिंग्टन ओवल, लंदन का रिकॉर्ड (ICC World Cup 2019)

पहली पारी का औसत स्कोर: 247

दूसरी पारी का औसत स्कोर: 213

उच्चतम कुल स्कोर: 398/5 (50 ओवर) न्यूजीलैंड बनाम इंग्लैंड

न्यूनतम कुल स्कोर: 103/10 (41 ओवर) इंग्लैंड बनाम साउथ अफ्रीका

उच्चतम स्कोर का पीछा: 322/3 (48.4 ओवर) श्रीलंका बनाम भारत

न्यूनतम स्कोर का बचाव: 241/10 (49.4 ओवर) पाकिस्तान बनाम इंग्लैंड

आईसीसी विश्व कप 2019 में न्यूजीलैंड बनाम भारत स्क्वाड (ICC World Cup 2019 India vs New Zealand Squads)

भारत (ICC World Cup 2019 India Squads )

विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, कुलदीप यादव, शिखर धवन, एमएस धोनी (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, केदार जाधव, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), भुवनेश्वर कुमार, हार्दिक पंड्या, केएल राहुल, मोहम्मद शमी, विजय शंकर, जसप्रीत बुमराह, युजवेंद्र चहल

न्यूजीलैंड: (ICC World Cup 2019 New Zealand Squads )

केन विलियमसन (कप्तान), रॉस टेलर, ट्रेंट बोल्ट, कॉलिन डी ग्रैंडहोम, लॉकी फर्ग्यूसन, मार्टिन गुप्टिल, मैट हेनरी, टॉम लेथम (विकेटकीपर), कॉलिन मुनरो, जिमी नीशम, हेनरी निकोल्स, मिशेल सेंटनर, ईश सोढ़ी, टिम साउथी, टॉम ब्लंडेल (विकेटकीपर), कॉलिन मुनरो

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story