ICC World Cup 2019: जानिए विश्वकप के इतिहास में किस बल्लेबाज ने जड़ा था पहला शतक

ICC World Cup 2019: जानिए विश्वकप के इतिहास में किस बल्लेबाज ने जड़ा था पहला शतक
X
ICC World Cup 2019: आईसीसी क्रिकेट विश्व कप 2019 (ICC World Cup 2019) का 12वां संस्करण इंग्लैंड एंड वेल्स (World Cup 2019 In England) में 30 मई से 14 जुलाई तक खेला जाएगा। अबतक वर्ल्ड कप (World Cup 2019) के इतिहास में कई बल्लेबाजों ने शतक लगाए हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि वर्ल्ड कप के इतिहास में सबसे पहला शतक (World Cup First Century) कब और किसने लगाया था।

ICC World Cup 2019

आईसीसी क्रिकेट विश्व कप 2019 (ICC World Cup 2019) का 12वां संस्करण इंग्लैंड एंड वेल्स (World Cup 2019 In England) में 30 मई से 14 जुलाई तक खेला जाएगा। अबतक वर्ल्ड कप (World Cup 2019) के इतिहास में कई बल्लेबाजों ने शतक लगाए हैं।

लेकिन क्या आपको पता है कि वर्ल्ड कप के इतिहास में सबसे पहला शतक (World Cup First Century) कब और किसने लगाया था। बता दें कि आईसीसी विश्व कप के इतिहास में पहला शतक इंग्लिश बल्लेबाज डेनिस एमिस (Denis Amiss) ने लगाया था।

7 जून 1975 को खेले गए पहले विश्व कप के उद्घाटन मैच में ही डेनिस एमिस ने प्रतिष्ठित लॉर्ड्स में भारत के खिलाफ शतक बनाया था। उन्होंने 137 रन बनाए, जबकि उसी दिन एक और क्रिकेटर ने शतक बनाया था।


न्यूजीलैंड के ग्लेन टर्नर ने भी 7 जून को ही साउथ अफ्रीका के खिलाफ 171 रनों की विशाल पारी खेली थी। एमिस के शतक की मदद से इंग्लैंड ने निर्धारित 60 ओवरों में कुल 334 रन बनाए थे। यह विश्व कप में आठ वर्षों तक सर्वोच्च स्कोर बना रहा।

सलामी बल्लेबाजों में से एक एमिस ने अपनी इस पारी के दौरान 18 चौके की मदद से 147 गेंदों पर 137 रन बनाए थे। उन्हें भारतीय गेंदबाज मदन लाल ने आउट किया। इस मैच में भारत को 202 रन के शर्मनाक अंतर से हार का सामना करना पड़ा था।

वेस्टइंडीज ने क्लाइव लॉयड के नेतृत्व में पहला वर्ल्ड कप खिताब जीता था। बतातें चलें कि भारत के महानतम बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने विश्व कप में 6 शतक बनाए हैं, जो किसी भी बल्लेबाज द्वारा सर्वाधिक है।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story