ICC World Cup 2019: आलिया भट्ट की बेस्ट फ्रेंड को डेट कर रहे हैं केएल राहुल, देखें PHOTOS

ICC World Cup 2019
पिछले कुछ वर्षों में क्रिकेट और बॉलीवुड का रिश्ता काफी मजबूत हुआ है। चाहे वह विराट कोहली-अनुष्का शर्मा की शादी हो या हरभजन सिंह-गीता बसरा का। इसके अलावे और भी कई क्रिकेटरों से बॉलीवुड एक्ट्रेस से शादी की है। अब भारतीय सलामी बल्लेबाज केएल राहुल (KL Rahul) और आकांक्षा रंजन कपूर (Akansha Ranjan) के अफेयर की खबरें सामने आ रही है।
केएल राहुल इस समय इंग्लैंड में हैं और आगामी विश्व कप (ICC World Cup 2019) में उनके नंबर 4 पर खेलने की संभावना है। आकांशा रंजन सोशल मीडिया पर काफी लोकप्रिय हैं और इंस्टाग्राम पर उनके लाखों फोलोवर्स है।
View this post on InstagramA post shared by 🦋Kanch (@akansharanjankapoor) on
वह बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट की बेस्ट फ्रेंड हैं। आकांक्षा अंकित तिवारी के म्यूजिक वीडियो 'तेरे दो नैना' में अपारशक्ति खुराना के साथ नजर आ चुकी है। अपारशक्ति लोकप्रिय बॉलीवुड अभिनेता औ आयुष्मान खुराना के भाई हैं।
डीएनए की रिपोर्ट के अनुसार वर्ल्ड कप के दौरान आकांक्षा रंजन स्टैंड से राहुल के लिए चीयर करती नजर आ सकती है। खबरों के मुताबिक आकांक्षा और केएल राहुल खाली समय में एक दूसरे के साथ काफी समय बिता रही हैं। दोनों को मूवी डेट से लेकर डिनर तक के लिए जाते देखा गया है। राहुल को आकांक्षा के साथ माउंट मैरी चर्च में भी प्रार्थना करते हुए देखा गया था।
View this post on InstagramAll done getting my babygirl married 💗 #VjDeeWedding @mohinichabria
A post shared by 🦋Kanch (@akansharanjankapoor) on
मेगा-ईवेंट में राहुल का अभियान अच्छा नहीं रहा क्योंकि वह लंदन में केनिंग्टन ओवल में न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत के पहले वार्म-अप मैच में 10 गेंदों पर केवल छह रन ही बना सके। कार्डिफ के सोफिया गार्डन में बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे वॉर्म-अप मैच में राहुल अच्छा प्रदर्शन करने की उम्मीद करेंगे।
बता दें कि विश्व कप 2019 में हिस्सा लेने के लिए टीम इंडिया 22 मई को इंग्लैंड पहुंची। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 5 जुलाई को भारत अपने अभियान की शुरुआत करेगा।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS