ICC World Cup 2019: वर्ल्ड कप का सबसे बड़ा उलटफेर, श्रीलंका ने इंग्लैंड को हराया

ICC World Cup 2019 ENG vs SL Live Score
आईसीसी वर्ल्ड कप 2019 (ICC World Cup 2019) का 27वां मुकाबला इंग्लैंड और श्रीलंका (ICC World Cup 2019 England vs Sri Lanka) के बीच लीड्स के हेडिंग्ले में खेला गया। श्रीलंका ने इंग्लैंड को 20 रनों से हरा दिया है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका ने 50 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 232 रन बनाए। जवाब में इंग्लैंड की टीम 47 ओवरों में 212 रनों पर सिमट गई। श्रीलंका की ओर से एंजेलो मैथ्यूज ने सबसे ज्यादा 85 रन बनाए।
श्रीलंका के कप्तान दिमुथ करुणारत्ने ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। इंग्लैंड ने अपनी टीम में कोई बदलाव नहीं किया है जबकि श्रीलंका की टीम में दो बदलाव हुए है। मिलिंडा सिरीवर्धना और लाहिरु थिरिमाने की जगह जीवन मेंडिस और अविष्का फर्नांडो को टीम में शामिल किया गया है।
लाइव अपडेट्स
इंग्लैंड को लगा दूसरा झटका, जेम्स विंस 14 रन बनाकर आउट
इंग्लैंड को लगा पहला झटका, जॉनी बेयरस्टो बिना खाता खोले आउट
इंग्लैंड के सामने जीत के लिए 233 रनों का लक्ष्य है
श्रीलंका ने 50 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 232 रन बनाए
श्रीलंका को लगा 5वां झटका, जीवन मेंडिस बिना खाता खोले आउट
श्रीलंका को लगा चौथा झटका, कुसल मेंडिस 46 रन बनाकर आउट
श्रीलंका का स्कोर 150 के पार
श्रीलंका का स्कोर 100 के पार
श्रीलंका को लगा तीसरा झटका, अविष्का फर्नांडो 49 रन बनाकर आउट
श्रीलंका का स्कोर 50 के पार
श्रीलंका को लगा दूसरा झटका, कुसल परेरा 2 रन बनाकर आउट
श्रीलंका को लगा पहला झटका, दिमुथ करुणारत्ने 1 रन बनाकर आउट
श्रीलंका के कप्तान दिमुथ करुणारत्ने ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया
इंग्लैंड अबतक एकमात्र मैच पाकिस्तान के खिलाफ हारा है। हालांकि इसके अलावा इयोन मॉर्गन की कप्तानी वाली इंग्लैंड अजेय रही हैं। कप्तान मॉर्गन ने पिछले मैच में 17 छक्के लगाए थे। इंग्लैंड की टीम 5 मैचों में 8 अंकों के साथ पॉइंट्स टेबल में तीसरे नंबर है।
उनके पास +1.862 की नेट रन रेट है, जो कि नंबर-1 पर काबिज ऑस्ट्रेलिया से अच्छा है। दूसरी ओर वर्ल्ड कप 2019 में अबतक श्रीलंका का प्रदर्शन का कुछ खास नहीं रहा है। केवल अफगानिस्तान को हराकर श्रीलंका की टीम 6 मैचों में 5 अंकों के साथ पांचवें स्थान पर है।
इंग्लैंड की टीम (ICC World Cup 2019 England)
इंग्लैंड की टीम में लियाम प्लंकेट के वापस आने की सबसे अधिक संभावना है, जो बीमारी के कारण आखिरी मैच खेलने से चूक गए थे। अगर प्लंकेट खेलते हैं तो आदिल राशिद को बाहर बैठना पड़ सकता है। राशिद ने अबतक कुछ खास प्रदर्शन नहीं किया है। जॉनी बेयरस्टो लगातार रन बना रहे हैं।
जो रूट ने यकीनन बल्ले के साथ अबतक सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है, उन्होंने 91.75 की औसत से 367 रन बनाए हैं। इयोन मॉर्गन ने पिछले मैच में शानदार शतकीय पारी खेली थी। बेन स्टोक्स और मोइन अली ने भी अच्छा प्रदर्शन किया है। गेंदबाजी विभाग में मार्क वुड और जोफ्रा आर्चर ने अबतक क्रमशः नौ और 12 विकेट लिए हैं।
श्रीलंका की टीम (ICC World Cup 2019 Sri Lanka)
श्रीलंकाई टीम मिलिंडा सिरीवर्धना की जगह सुरंगा लकमल को वापस ला सकते हैं, जिन्होंने ऑस्ट्रेलियाई टीम के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन नहीं किया। श्रीलंका टीम में अबतक दिमुथ करुणारत्ने और कुसल परेरा ही लगातार रन बना रहे हैं। इन दोनों के अलावा कोई भी बल्लेबाज रन नहीं बना रहा है।
अनुभवी खिलाड़ी एंजेलो मैथ्यूज और कुसल मेंडिस अब तक कुछ भी नहीं कर पाए हैं। जो टीम के लिए चिंता का विषय बना हुआ है। नुवान प्रदीप ने अपने पिछले मैच में 10 ओवर में बिना किसी सफलता के 88 रन दिए। लसिथ मलिंगा से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद होगी। मलिंगा भी अभीतक कुछ खास नहीं कर पाए हैं।
इंग्लैंड बनाम श्रीलंका प्लेइंग इलेवन (ICC World Cup 2019 England vs Sri Lanka)
इंग्लैंड (प्लेइंग इलेवन): जेम्स विंस, जॉनी बेयरस्टो, जो रूट, इयोन मोर्गन (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), बेन स्टोक्स, मोइन अली, क्रिस वोक्स, आदिल राशिद, जोफ्रा आर्चर, मार्क वुड
श्रीलंका (प्लेइंग इलेवन): दिमुथ करुणारत्ने (कप्तान), कुसल परेरा (विकेटकीपर), अविष्का फर्नांडो, कुसल मेंडिस, एंजेलो मैथ्यूज, थिसारा परेरा, जीवन मेंडिस, धनंजय डी सिल्वा, इसुरु उडाना, लसिथ मलिंगा, नुवान प्रदीप
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS