ICC World Cup 2019 IND Vs NZ: जानिए कब, कहां और कैसे देखें भारत बनाम न्यूजीलैंड वर्ल्ड कप मैच लाइव स्ट्रीमिंग

ICC World Cup 2019 IND Vs NZ
आईसीसी वर्ल्ड कप 2019 का 18वां मुकाबला गुरुवार को भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाना है। चोटिल शिखर धवन की गैरमौजूदगी में भारतीय टीम के लिए न्यूजीलैंड के आक्रमण की कड़ी परीक्षा होगी। हालांकि इस मैच में मौसम पर भी सस्पेंस बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार तक बारिश होने की संभावना है।
धवन की गैरमौजूदगी में न्यूजीलैंड के खिलाफ रोहित शर्मा के साथ केएल राहुल नई सलामी जोड़ी हो सकते हैं। धवन को बाएं अंगूठे में लगी चोट के कारण कम से कम अगले तीन सप्ताह के लिए मैचों से बाहर होना पड़ा है। वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत का रिकॉर्ड अच्छा नहीं रहा है। ऐसे में भारत के लिए न्यूजीलैंड की चुनौती को पार पाना आसान नहीं होगा।
आगे जानें भारत बनाम न्यूजीलैंड मैच से जुड़ी कुछ अहम जानकारी (ICC World Cup 2019 IND Vs NZ)
आईसीसी विश्व कप 2019 का भारत बनाम न्यूजीलैंड मैच कब होगा?
भारत बनाम न्यूजीलैंड विश्व कप मैच 13 जून, गुरुवार को खेला जाएगा।
आईसीसी विश्व कप 2019 का भारत बनाम न्यूजीलैंड मैच कहां होगा?
भारत बनाम न्यूजीलैंड विश्व कप ट्रेंट ब्रिज, नॉटिंघम में होगा।
आईसीसी विश्व कप 2019 का भारत बनाम न्यूजीलैंड मैच किस समय शुरू होगा?
भारत बनाम न्यूजीलैंड विश्व कप मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 3 बजे से शुरू होगा।
आईसीसी विश्व कप 2019 का भारत बनाम न्यूजीलैंड मैच का लाइव कवरेज कहां और कैसे देखें?
भारत बनाम न्यूजीलैंड मैच को स्टार स्पोर्ट्स 1, स्टार स्पोर्ट्स 1HD, स्टार स्पोर्ट्स 1 हिंदी, स्टार स्पोर्ट्स 1 HD हिंदी, स्टार स्पोर्ट्स 1 तमिल, स्टार स्पोर्ट्स 1 तेलुगु, स्टार स्पोर्ट्स 1 कन्नड़ और स्टार स्पोर्ट्स 1 बांग्ला पर लाइव प्रसारित किया जाएगा।
भारत बनाम न्यूजीलैंड विश्व कप मैच को ऑनलाइन कैसे देखें?
भारत बनाम न्यूजीलैंड विश्व कप मैच की ऑनलाइन स्ट्रीमिंग हॉटस्टार पर उपलब्ध होगी। इसके अलावे आप haribhoomi.com पर लाइव अपडेट भी देख सकते हैं।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS