ICC World Cup 2019: वर्ल्ड कप मिशन के लिए इंग्लैंड रवाना हुई टीम इंडिया, दिखा नया लुक...

ICC World Cup 2019: वर्ल्ड कप मिशन के लिए इंग्लैंड रवाना हुई टीम इंडिया,  दिखा नया लुक...
X
ICC World Cup 2019: भारतीय क्रिकेट टीम (World Cup 2019 Indian Team) आगामी आईसीसी विश्व कप 2019 (ICC World Cup 2019) के लिए बुधवार सुबह इंग्लैंड के लिए रवाना हो गई। वर्ल्ड कप 2019 (World Cup 2019) इंग्लैंड एंड वेल्स (World Cup 2019 In England) में 30 मई से खेला जाएगा।

ICC World Cup 2019

भारतीय क्रिकेट टीम (World Cup 2019 Indian Team) आगामी आईसीसी विश्व कप 2019 (ICC World Cup 2019) के लिए बुधवार सुबह इंग्लैंड के लिए रवाना हो गई।वर्ल्ड कप 2019 (World Cup 2019) इंग्लैंड एंड वेल्स (World Cup 2019 In England) में 30 मई से खेला जाएगा।

टीम स्टाफ के साथ टीम इंडिया (Team India) के 15 सदस्य बुधवार को सुबह साढ़े चार बजे इंग्लैंड के लिए उड़ान भरी। भारत (Indian Cricket Team) 5 जून को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अपना विश्व कप अभियान शुरू करने से पहले दो वार्म-अप मैच खेलेगा।



विराट कोहली (Virat Kohli) पहली बार विश्व कप में भारतीय टीम का नेतृत्व करेंगे और वह कप्तान के रूप में अपना पहला विश्व खिताब जीतने भी कोशिश करेंगे। भारत को वर्ल्ड कप 2019 जीतने का प्रबल दावेदार भी बताया जा रहा है। कोहली अपना तीसरा विश्व कप खेल रहे हैं, वह इससे पहले 2011 और 2015 में दो बार इस मेगा इवेंट का हिस्सा रह चुके हैं।

भारतीय टीम के आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल से इंग्लैंड जाने से पहले भारतीय खिलाड़ियों की तस्वीरें शेयर की गई है। टीम इंडिया 25 मई को न्यूजीलैंड के खिलाफ अपना पहला वॉर्म-अप मैच खेलेगी जबकि 28 मई को बांग्लादेश के खिलाफ दूसरा वॉर्म-अप मुकाबले खेलेगी।


View this post on Instagram

Jet set to go ✈✈ #CWC19 #TeamIndia

A post shared by Team India (@indiancricketteam) on


बता दें कि इंग्लैंड रवाना होने से पहले मंगलवार को भारतीय कप्तान कोहली और मुख्य कोच रवि शास्त्री ने मुंबई में मीडिया को संबोधित किया, जहां उन्होंने टीम के विश्व कप की तैयारियों के बारे में कई सवालों के जवाब दिए।

बतातें चलें कि आईसीसी क्रिकेट विश्व कप 2019 (ICC World Cup 2019) का 12वां संस्करण 30 मई से 14 जुलाई 2019 तक इंग्लैंड एंड वेल्स (World Cup 2019 In England) में खेला जाएगा। टीम इंडिया 5 जून को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ रोज बाउल, साउथम्पटन में अपने विश्व कप अभियान की शुरुआत करेगी।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story