ICC World Cup 2019: टीम इंडिया को वर्ल्ड कप जिताने के लिए TikTok ने लॉन्च किया 'जीतेगा सारा इंडिया' सॉन्ग

ICC World Cup 2019: टीम इंडिया को वर्ल्ड कप जिताने के लिए TikTok ने लॉन्च किया जीतेगा सारा इंडिया सॉन्ग
X
ICC World Cup 2019: डीजे वाले बाबू सॉन्ग की गायिका आस्था गिल (Aastha Gill) ने आगामी आईसीसी क्रिकेट विश्व कप (ICC World Cup 2019) के लिए टिकटॉक (TikTok) के साथ मिलकर एक सॉन्ग लॉन्च किया है। इस सॉन्ग का नाम 'जीतेगा सारा इंडिया' (Jeetega Saara India) है।

ICC World Cup 2019

डीजे वाले बाबू सॉन्ग की गायिका आस्था गिल (Aastha Gill) ने आगामी आईसीसी क्रिकेट विश्व कप (ICC World Cup 2019) के लिए टिकटॉक (TikTok) के साथ मिलकर एक सॉन्ग लॉन्च किया है। इस सॉन्ग का नाम 'जीतेगा सारा इंडिया' (Jeetega Saara India) है। यह सॉन्ग विशेष रूप से टिकटॉक पर उपलब्ध है। इस सॉन्ग को मिक्स सिंह ने कंपोज किया है और इसे यवर और रिश ने लिखा है।

यह सॉन्ग टीम इंडिया (ICC World Cup 2019 Team India ) को विश्व कप ट्रॉफी ( World Cup 2019) जीतने के लिए उत्साहित करता है। इस सॉन्ग की गायिका आस्था गिल ने कहा कि विश्व कप देशभक्ति की भावना को जगाता है। इसलिए जब मैंने विश्व कप के सॉन्ग पर विशेष रूप से टिकटोक के लिए काम करने का फैसला किया, तो मैं बाकी लोगों के लिए भी उसी भावना को जीवित करना चाहती थी।

बता दें कि टिकटॉक दुनिया का सबसे ज्यादा डाउनलोड किया जाने वाला ऐप है और इसने भारत में बहुत ही अधिक प्रसिद्धि हासिल की है। सरकार द्वारा टिकटॉक पर प्रतिबंध लगा दिया गया था हालांकि प्रतिबंध को जल्द ही हटा लिया गया। टिकटॉक TikTok एक ऐसा ऐप है जो यूजर को दर्शकों के लिए छोटे और मनोरंजक वीडियो बनाने की अनुमति देता है।

वर्ल्ड कप 2019 की शुरुआत

बता दें कि आईसीसी वर्ल्ड कप 2019 (ICC World Cup 2019) का 12वां संस्करण इंग्लैंड एंड वेल्स में 30 मई से 14 जुलाई तक खेला जाएगा। टीम इंडिया (ICC World Cup 2019 Team India) दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 5 जून को वर्ल्ड कप अभियान की शुरूआत करेगा। वर्ल्ड कप 2019 में दस टीमें भाग ले रही है।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story