ICC World Cup 2019: वर्ल्ड कप से पहले उर्वशी रौतेला ने इन दो भारतीय खिलाड़ियों को दी शुभकामना

ICC World Cup 2019: वर्ल्ड कप से पहले उर्वशी रौतेला ने इन दो भारतीय खिलाड़ियों को दी शुभकामना
X
ICC World Cup 2019: आईसीसी वर्ल्ड कप 2019 (ICC World Cup 2019) इंग्लैंड एंड वेल्स में 30 मई से 14 जुलाई तक खेला जाएगा। इसी बीच विश्व कप की शुरुआत से पहले बॉलीवुड अभिनेत्री उर्वशी रौतेला (Urvashi Rautela) ने दो भारतीय खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी हैं।

ICC World Cup 2019

सभी की निगाहें आने वाले दिनों में विराट कोहली (Virat Kohli) पर होंगी क्योंकि वह आगामी विश्व कप (World Cup 2019) में भारत का नेतृत्व करेंगे। भारत को इंग्लैंड में होने वाले वर्ल्ड कप जीतने का प्रबल दावेदार माना जा रहा है। टीम इंडिया (ICC World Cup 2019 Team India) इस समय विश्व क्रिकेट में सबसे मजबूत टीमों में से एक है।

इसी बीच विश्व कप की शुरुआत से पहले बॉलीवुड अभिनेत्री उर्वशी रौतेला (Urvashi Rautela) ने भारत के कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) और विकेटकीपर बल्लेबाज एमएस धोनी (MS Dhoni) को शुभकामनाएं दी हैं। उर्वशी रौतेला ने ट्वीट करते हुए लिखा कि एमएस धोनी और विराट कोहली को वर्ल्ड कप के लिए शुभकामना।



विश्व कप 2019 भारत (ICC World Cup 2019 Team India)

भारत ने अबतक विश्व कप में खेले गए 86 मैचों में से 56 में जीत हासिल की है और सबसे ज्यादा जीत के मामले में भारत दुनिया के नंबर वन एकदिवसीय टीम इंग्लैंड के बाद दूसरे नंबर पर है। दो बार की वर्ल्ड कप चैम्पियन भारत संतुलित टीम के कारण सबसे पसंदीदा टीम मानी जा रही है।

टीम इंडिया में इस समय विश्व स्तर के बल्लेबाज और विश्व स्तर के गेंदबाज शामिल है। बता दें कि आईसीसी वर्ल्ड कप 2019 (ICC World Cup 2019) इंग्लैंड एंड वेल्स में 30 मई से 14 जुलाई तक खेला जाएगा। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 5 जून को अपना अभियान शुरू करने से पहले टीम इंडिया (ICC World Cup 2019 Team India ) 25 और 28 मई को अपना वार्म अप मैच खेलेगी।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story