भ्रष्टाचार का दोषी पाया गया ये क्रिकेटर, ICC ने लगाया 8 साल का बैन

भ्रष्टाचार का दोषी पाया गया ये क्रिकेटर, ICC ने लगाया 8 साल का बैन
X
जिम्बाब्वे के पूर्व कप्तान हीथ स्ट्रीक पर 8 साल का बैन लग गया है। दरअसल आईसीसी ने उन्हें एंटी करप्शन कोड का दोषी पाया है।

खेल। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने जिम्बाब्वे (Zimbabwe) के पूर्व कप्तान हीथ स्ट्रीक (Heath Streak) पर 8 साल का बैन (ban) लगा दिया है। बता दें कि, आईसीसी ने उन्हें एंटी करप्शन कोड (Anti corruption code) का दोषी पाया है। वहीं स्ट्रीक ने अपने ऊपर लगे आईसीसी एंटी करप्शन कोड (anti corruption code) के पांच आरोपों को स्वीकार किया है। दरअसल, स्ट्रीक 2016 से 2018 तक जिम्बाब्वे के अलावा कई अन्य टीमों के कोच (Coach) रहे। उन्होंने इस दौरान पद का गलत इस्तेमाल किया। वहीं हीथ स्ट्रीक साल 2016 और 2018 के बीच हुए कई मुकाबलों में शक के घेरे में आए थे। बतौर कोच उनपर कई मुकाबलों में भ्रष्टाचार रोधी संहिता के उल्लंघन (Anti corruption code) का आरोप लगा था। इन मुकाबलों में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट (International Cricket), आईपीएल 2018, बांग्लादेश प्रीमियर लीग (BPL) और अफगानिस्तान प्रीमियर लीग (APL) के मैच भी शामिल हैं। जिसके बाद स्ट्रीक ने खुद पर लगे आरोपों के खिलाफ अपील भी की। लेकिन आखिरकार उन्होंने अपने गलती मान ली है। वह 8 सालों तक क्रिकेट की किसी भी गतिविधि में हिस्सा नहीं ले पाएंगे।

ICC ने क्या कहा?

इस पूरे मामले पर आईसीसी के जनरल मैनेजर एलेक्स मार्शल ने कहा कि हीथ स्ट्रीक एक अनुभवी पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर और राष्ट्रीय टीम के कोच हैं। जिन्होंने कई भ्रष्टाचार विरोधी सत्रों में भाग लिया था और संहिता के तहत अपनी जिम्मेदारियों से पूरी तरह अवगत भी थे। वहीं एलेक्स मार्शल ने आगे कहा कि एक पूर्व कप्तान और कोच के रूप में, उन्हें भरोसे की स्थिति को बरकरार रखना और खेल की अखंडता को बनाए रखने के लिए अपने कर्तव्य का पालन करना था। लेकिन वह ऐसा करने में नाकामयाब रहे। उन्होंने कई बार नियम का उल्लंघन किया और चार खिलाड़ियों को फायदा पहुंचाया। ऐसा भी समय आया जब उन्होंने हमारी जांच में बाधा डालने की कोशिश की।

हीथ स्ट्रीक का क्रिकेट करियर

हीथ स्ट्रीक ने जिम्बाब्वे के लिए 65 टेस्ट और 189 वनडे मैच खेले हैं। उन्होंने टेस्ट में 216 जबकि, वनडे में 239 विकेट हासिल किए। स्ट्रीक ने टेस्ट में 1990 और वनडे में 2943 रन भी बनाए। स्ट्रीक ने 23 टी20 मैच भी खेले। साल 2005 में इस क्रिकेटर ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया।

Tags

Next Story