Ind vs Eng: रोहित शर्मा से छूटा हसीब हमीद का कैच, ऐसा था कप्तान कोहली का रियेक्शन

Ind vs Eng: रोहित शर्मा से छूटा हसीब हमीद का कैच, ऐसा था कप्तान कोहली का रियेक्शन
X
रोहित से जैसे ही कैच छूटा कप्तान कोहली ने उनकी तरफ देखा और फिर गेंद के पीछे भागे। हालांकि, विराट खुद भी चौका जाने से नहीं रोक पाए।

खेल। हेडिंग्ले टेस्ट (Headingley test) का पहला दिन भारत के लिए काफी निराशाजनक रहा। भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली (Virat kohli) ने टॉस जीता और बल्लेबाजी का फैसला किया। इसके बाद इंग्लैंड ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए भारतीय टीम को महज 78 रनों पर समेट दिया। बता दें कि भारत और इंग्लैंड (Ind vs Eng) के बीच तीसरा टेस्ट मुकाबला लीड्स के मैदान पर खेला जा रहा है।

वहीं इंग्लैंड की पारी के दौरान भारतीय गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के ओवर में हसीब के बल्ले का किनारा लेकर गेंद दूसरे स्लिप में होते हुए चौके के लिए चली गई। इसके बाद हसीब का अर्धशतक भी पूरा हो गया। लेकिन अगर रोहित ने दूसरी स्लिप में वह कैच लपक लिया होता तो कम से कम इंग्लैंड का एक विकेट गिर जाता। दरअसल बुमराह की गेंद हसीब सही से नहीं खेल सके। हालांकि, रोहित के लिए कैच लेना मुश्किल था लेकिन वह इस तरह का कैच पहले भी ले चुके हैं, उनकी ये गलती विराट को पसंद नहीं आई।

रोहित से जैसे ही कैच छूटा कप्तान कोहली ने उनकी तरफ देखा और फिर गेंद के पीछे भागे। हालांकि, विराट खुद भी चौका जाने से नहीं रोक पाए। वहीं इंग्लैंड की ओर से ओपनर रोरी बर्न्स 52 और हसीब 60 रन बनाकर क्रीज पर डटे हुए हैं। इसके साथ ही इंग्लैंड को पहली पारी में 42 रनों की लीड मिल चुकी है।

Tags

Next Story