India vs England 4th Test Day 2: दूसरे दिन भारत ने 294 बनाए, इंग्लैंड पर 89 रन की बढ़त

India vs England 4th Test Day 2: दूसरे दिन भारत ने 294 बनाए, इंग्लैंड पर  89 रन की बढ़त
X
India vs England: भारत और इंग्लैंड के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले जा रहे सीरीज के चौथे टेस्ट मैच का दूसरे दिन का खेल खत्म हो गया। जहां इंग्लैंड ने पहली पारी में 205 रन बनाए हैं। भारत ने स्‍टंप तक अपनी पहली पारी में 7 विकेट के नुकसान पर 294 रन बना लिए हैं। भारत ने मेहमान टीम पर 89 रन की बढ़त हासिल कर ली है। सुंदर 60 और अक्षर पटेल 11 रन बनाकर खेल रहे हैं। वहीं अबतक इंग्लैंड टीम के गेंदबाजों में सबसे ज्यादा 3 विकेट एंडरसन ने लिए।

India vs England 4th Test Day 2: भारत और इंग्लैंड के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले जा रहे सीरीज के चौथे टेस्ट मैच का दूसरे दिन का खेल खत्म हो गया। जहां इंग्लैंड ने पहली पारी में 205 रन बनाए हैं। भारत ने स्‍टंप तक अपनी पहली पारी में 7 विकेट के नुकसान पर 294 रन बना लिए हैं। भारत ने मेहमान टीम पर 89 रन की बढ़त हासिल कर ली है। सुंदर 60 और अक्षर पटेल 11 रन बनाकर खेल रहे हैं। वहीं अबतक इंग्लैंड टीम के गेंदबाजों में सबसे ज्यादा 3 विकेट एंडरसन ने लिए।

India vs England 4th Test Day 2 Updates...

स्‍टंप तक भारत के 294 रन

दूसरे दिन का खेल खत्म हो चुका है। और भारत ने स्‍टंप तक अपनी पहली पारी में 7 विकेट के नुकसान पर 294 रन बना लिए हैं। भारत ने मेहमान टीम पर 89 रन की बढ़त हासिल कर ली है। सुंदर 60 और अक्षर पटेल 11 रन बनाकर खेल रहे हैं।

  • पंत के साथ पार्टनरशिप टूटने के बाद वाशिंगटन सुंदर को अक्षर पटेल का साथ मिला। पटेल काफी संभलकर बल्‍लेबाजी कर रहे हैं।
  • वाशिंगटन सुंदर अपने टेस्‍ट का चौथा टेस्‍ट मैच खेल रहे हैं और उन्‍होंने 4 टेस्‍ट में अपना तीसरा अर्धशतक जड़ दिया है। स्‍टोक्‍स की गेंद पर सुंदर ने दो रन लिए और इसी के साथ उन्‍होंने अपना अर्धशतक भी पूरा कर लिया ।

पंत ने जड़ा शतक

रूट के ओवर की पहली गेंद पर पंत ने स्‍लॉग स्‍वीप लगाकर गेंद को बाउंड्री के पार पहुंचा दिया और छक्‍के के साथ उन्‍होंने घर में अपना शतक जड़ दिया।

  • एंडरसन की गेंद पर पंत ने चौका लगाया और इसी के साथ उन्‍होंने वाशिंगटन सुंदर के साथ शतकीय साझेदारी भी पूरी कर ली है। पंत अपने शतक के भी काफी करीब पहुंच चुके हैं ।
  • ऋषभ पंत के बाद वाशिंगटन सुंदर ने चौकों की बारिश कर। दोनों छोर से आक्रामक बल्‍लेबाजी।

पंत की दमदार बल्लेबाजी

पंत आक्रामक बल्‍लेबाजी करते नजर आ रहे हैं। भारत ने इंग्‍लैंड पर बढ़त हासिल कर ली है। बता दें कि इससे पहले तीन गेंद पर डीप मिड विकेट की ओर पंत के बल्‍ले से एक चौका निकलने के साथ ही भारत ने इंग्‍लैंड के स्‍कोर की बराबरी कर ली थी।

  • 78वें ओवर में स्‍टोक्‍स की पहली गेंद पर पंत ने थर्ड मैन की ओर चौका जड़ा और इस बाउंड्री के साथ ही भारत 200 रन के पार पहुंच गया है।
  • ऋषभ पंत अब काफी अटैकिंग बल्‍लेबाजी करते हुए नजर आ रहे हैं। लीच के 74वें ओवर का समापन उन्‍होंने बैकवर्ड स्‍क्‍वॉयर लेग की तरफ जोरदार चौका जड़कर किया।

पंत का करियर का 7वां अर्धशतक

भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत मुश्किल स्थिति में एक बार फिर टीम के काम आए हैं। उन्होंने करियर का सातवां अर्धशतक जड़ा है। पंत 50 रन बनाकर खेल रहे हैं। उनका साथ सुंदर दे रहे हैं, जो 20 रन बनाकर क्रीज पर हैं। भारत का स्कोर 186-6 है।

  • ऑस्ट्रेलिया दौरे से ही रिषभ पंत भारत के लिए नए संकटमोचक बनकर उभरे हैैं। पंत ने पिछले 7 टेस्ट मैचों में भारतीय टीम को कई बार मुश्किल स्थिति से निकाला है। सुंदर ने भी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आखिरी टेस्ट और इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में फिफ्टी लगाई। सुंदर ने अब तक अपने टेस्ट करियर में गेंदबाजी से ज्यादा बल्लेबाजी से प्रभावित किया है। इन दोनों खिलाड़ियों से इंडिया को एक और अच्छी साझेदारी की उम्मीद है।
  • टी ब्रेक के बाद मैच दोबारा शुरू हो चुका है। पंत और सुंदर मैदान पर हैं। इंग्लैंड की ओर से बेस और रूट गेंदबाजी का आगाज कर रहे हैं। रिषभ पंत अपने अर्धशतक के करीब हैं। भारत का स्कोर 6 विकेट के नुकसान पर 166 रन हो चुका है
  • टी ब्रेक तक भारत ने 6 विकेट खोकर 153 रन बना लिए हैं. विराट कोहली, रोहित शर्मा जैसे बड़े विकेट भारत ने खो दिए हैं। अभी भी टीम इंडिया इंग्लैंड से 52 रन पीछे हैं. पंत और वॉशिंगटन सुंदर की जोड़ी क्रीज पर है। पंत 36 रन और सुंदर 1 रन के साथ खेल रहे हैं।

अश्विन लौटे पवेलियन

भारत को छठा झटका लग गया है। आर अश्विन 13 रन बनाकर जैक लीच की गेंद पर ओली पोप के हाथों आउट हो गए। अब वॉशिंगटन सुंदर क्रीज पर आए हैं।

पंत और अश्विन की जोड़ी

पंत और अश्विन की जोड़ी क्रीज पर जम गई है। दोनों ने 47 गेंद पर 25 रन की पार्टनरशिप कर ली है। पंत 30 और अश्विन 13 रन बनाकर खेल रहे हैं। 59 ओवर के बाद भारत का 5 विकेट के नुकसान पर स्कोर 146 हो गया है।

अर्धशतक से चूके रोहित

भारत को रोहित शर्मा के रूप में पांचवां झटका लगा है। वह 49 रन बनाकर आउट हो गए। बता दें कि रोहित बेन स्टोक्स की गेंद पर LBW हुए। जिससे उनका अर्धशतक बनने से रह गया।

रोहित शर्मा का शानदार फॉर्म जारी

रोहित शर्मा का शानदार फॉर्म जारी है। वह अर्धशतक की ओर बढ़ रहे हैं। रोहित 49 रन बनाकर क्रीज पर हैं। उनका साथ पंत दे रहे हैं, जो 6 रन बनाकर खेल रहे हैं। 45 ओवर के बाद भारत ने 4 विकेट के नुकसान पर 101 रन बना लिए हैं।

भारत के 100 रन पूरे

चौथे टेस्ट मैच की पहली पारी में भारत ने 100 रन पूरे कर लिए हैं। रोहित के चौके के साथ ही भारत का स्कोर 100 रन के पार पहुंच गया है। वहीं रोहित शर्मा का अर्धशतक पूरा होने वाला है। उनके साथ क्रीज पर ऋषभ पंत की शुरुआत अच्छी हुई है। दोनों बहुत ही संभलकर खेल रहे हैं।

दूसरे सेशन का खेल शुरू

दूसरे दिन का दूसरा सेशन शुरू हो गया है। रोहित शर्मा और ऋषभ पंत बल्लेबाजी कर रहे हैं। रोहित 32 और पंत 0 पर खेल रहे हैं। इस मौके पर भारत को एक बड़ी साझेदारी की जरूरत है।

रहाणे आउट

भारत को चौथा झटका लग गया है। रहाणे 45 गेंद पर 27 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। ये जेम्स एंडरसन का दूसरा विकेट है। इसके अलावा बेन स्टोक्स और जैक लीच एक-एक विकेट ले चुके हैं। लंच तक भारत का स्कोर अब 4 विकेट के नुकसान पर 80 रन पर पहुंच गया है।

कप्तान कोहली ने किया निराश

दूसरे दिन भारत की शुरूआत बेहद खराब रही। चेतेश्वर पुजारा के बाद कप्तान विराट कोहली ने भी निराश किया। वह बिना खाता खोले ही बेन स्टोक्स की गेंद पर आउट हो गए। विराट कोहली से बड़ी पारी की उम्मीद थी लेकिन उन्होंने निराश किया है।

पवेलियन लौटे पुजारा

इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में चेतेश्वर पुजारा की लगातार खराब फॉर्म जारी है। एक बार फिर वह सस्ते में आउट हो गए हैं। वह 17 रन बनाकर जैक लीच की गेंद पर LBW हुए। वहीं 40 के स्कोर पर भारत को दूसरा झटका लगा है।

भारत का स्कोर 36-1

22 ओवर के बाद भारत ने 1 विकेट के नुकसान पर 36 रन बना लिए हैं। जैक लीच के 22वें ओवर में दो रन बने। रोहित 18 और पुजारा 16 रन बनाकर खेल रहे हैं। भारत इंग्लैंड से 169 रन पीछे है।

दूसरे दिन का खेल शुरू

अहमदाबाद टेस्ट मैच के दूसरे दिन का खेल शुरू हो गया है। इंग्लैंड की ओर से जेम्स एंडरसन ने दिन का पहला ओवर डाला। रोहित शर्मा ने ओवर की पहली ही गेंद पर दो रन लिए। वहीं इसके बाद की पांच गेंदों पर कोई रन नहीं बने। रोहित 10 और पुजारा 15 रन बनाकर क्रीज पर डटे। .

दूरसे दिन का खेल शुरू होने से पहले भारतीय टीम

पहली पारी खत्म होने तक भारत का स्कोर

गुरूवार को चौथे टेस्ट मैच की पहली पारी खत्म होने तक भारत ने 1 विकेट के नुकसान पर 24 रन बनाए। रोहित 15 और पुजारा 8 रन पर नाबाद लौटे। शुभमन गिल बिना खाता खोले जेम्स गिल की गेंद पर आउट हो गए थे।


Tags

Next Story