IND vs NZ: खराब फॉर्म के कारण रहाणे-पुजारा की हुई विदाई, सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़

खेल। न्यूजीलैंड के खिलाफ (New Zealand) के चल रही सीरीज के पहले मुकाबले के चौथे दिन भी अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) और चेतेश्वर पुजारा (Cheteshwar Pujara) के बल्ले से रन नहीं निकले। पिछले लंबे समय से दोनों ही बल्लेबाजों का बल्ला शांत है। वहीं उम्मीद की जा रही थी कि ये दोनों खिलाड़ी न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट मैचों में अच्छा प्रदर्शन करेंगे लेकिन इन दोनों ही बल्लेबजों ने एक बार फिर दर्शकों को निराश किया।
अगर कानपुर टेस्ट की बात करें तो पहली पारी में अजिंक्य रहाणे ने 35 रन बनाए जबकि दूसरी पारी में 4 रन पर आउट होकर वापिस लौट गए। अगर चेतेश्वर पुजारा की बात करें तो पुजारा ने पहली पारी में 26, दूसरी पारी में 22 रन ही बनाए। दोनों का ऐसा ही प्रदर्शन लंबे समय से देखने को मिल रहा है।
वहीं ट्वीटर पर फैंस ने दोनों ही बल्लेबाजों को ट्रोल करते हुए अपने रियेक्शन दिए।
A beautiful career comes to an end ! Thank You Rahane 🙏🏻 pic.twitter.com/tkBLIYvf6J
— Akshat Om (@AkshatOM10) November 28, 2021
Ajinkya Rahane's morning walk pic.twitter.com/n8PPrYGe0E
— science wala ladka (@sciencewalaldka) November 28, 2021
Rahane has to score in this series pic.twitter.com/ldTUA8EQrg
— Savage (@CutestFunniest) November 24, 2021
Rahane walking out to bat these days for India: pic.twitter.com/ZOezxScblp
— Rahanevenger Alexander (@Thalavenger) November 28, 2021
बहरहाल, पुजारा और रहाणे को लेकर आगे आने वाले मुकाबलों में मैनेजमेंट क्या फैसला लेती है ये तो भविष्य बताएगा। लेकिन कहीं ना कहीं इन दोनों खिलाड़ियों को खराब फॉर्म के कारण मुश्किलों का सामना करना पड़ा सकता है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS