IND vs NZ: दूसरे मुकाबले में टूटेगा विराट कोहली का सबसे बड़ा रिकॉर्ड, ये कीवी खिलाड़ी करेगा कमाल

खेल। शुक्रवार को रांची (Ranchi) में भारत और न्यूजीलैंड (Ind vs NZ) के बीच दूसरा टी20 मुकाबला खेला जाएगा। वहीं इस मुकाबले को जीतकर भारतीय टीम सीरीज पर अपना कब्जा करने उतरेगी। जबकि न्यूजीलैंड सीरीज में जीत का खाता खोलना चाहेगी। इसके साथ ही इस मुकाबले में कीवी ओपनर मार्टिन गुप्टिल (Martin Guptill) की पारी काफी अहम मानी जा रही है। बता दें कि, गुप्टिल सलामी बल्लेबाज विराट कोहली (Virat kohli) को पीछे छोड़ सकते हैं।
फिलहाल टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में विराट कोहली का सबसे आगे हैं। उन्होंने 95 मुकाबलों में 87 रनों की पारी 52.04 की औसत से 3227 रन बनाए हैं, इस दौरान उन्होंने 29 फिफ्टी लगाए और उनका सबसे बड़ा स्कोर नाबाद 94 रन रहा।
दूसरी तरफ मार्टिन गुप्टिल ने अबतक 110 मुकाबलों में 32.49 की औसत से 3217 रन बनाए हैं। इस दौरान गुप्टिल के बल्ले से दो शतक और 19 फिफ्टी ठोकी है। हालांकि, तीसरे नंबर पर इस लिस्ट में भारतीय टीम के टी20 कप्तान रोहित शर्मा काबिज हैं। उनके नाम अबतक 117 मुकाबलों में 32.82 की औसत से 3086 रन दर्ज है।
पहले मुकाबले में बेहतरीन प्रदर्शन
इस कीवी खिलाड़ी ने भारत के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में बेहतरीन पारी खेली थी। उन्होंने 42 गेंदों पर चार छक्के और तीन चौके की मदद से 70 रन बनाए थे। साथ ही भारत के खिलाफ उनका ये पहला अर्धशतक था। हालांकि, वह दीपक चाहर की बॉल पर श्रेयस अय्यर को अपना कैच करवा बैठे थे।
भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन- रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत, वेंकटेश अय्यर, अक्षर पटेल, आर अश्विन, दीपक चाहर, हर्षल पटेल, भुवनेश्वर कुमार।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS