IND vs NZ: रोहित शर्मा ने तोड़ा इस पाकिस्तानी खिलाड़ी का रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले बने पहले भारतीय

खेल। भारतीय टीम के नए कप्तान रोहित शर्मा (Rohit sharma) ने टी20 सीरीज (T20 Series) के दूसरे मुकाबले में न्यूजीलैंड (New Zealand) के खिलाफ 36 गेंद पर 55 रनों की शानदार पारी खेली। उन्होंने अपनी इस पारी में 1 चौका और 5 छक्के भी जड़े। इस दौरान उन्होंने इस मुकाबले में एक खास रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज किया है। न्यूजीलैंड की ओर से चौथे ओवर में गेंदबाजी करने आए एडम मिल्ने (Adam Milne) की चौथी गेंद पर छक्का जड़ते हुए रोहित शर्मा ने पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी (Shahid Afridi) को सबसे ज्यादा छक्के जड़ने के मामले में पीछे छोड़ दिया है।
इंटरनेशनल क्रिकेट (International Cricket) में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में रोहित शर्मा (Rohit sharma) पहले नंबर पर पहुंच गए हैं। उन्होंने यह खास रिकॉर्ड अपनी 404वीं पारी में न्यूजीलैंड के खिलाफ दर्ज किया है। रोहित शर्मा से पहले यह रिकॉर्ड पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी के नाम था। अफरीदी ने यह रिकॉर्ड 487 पारियों में अपने नाम किया था। अब इंटरनेशनल क्रिकेट में 450 से ज्यादा छक्के लगाने के मामले में रोहित इकलौते भारतीय हैं। अगर ओवरऑल बात की जाए तो रोहित शर्मा से आगे अभी भी क्रिस गेल और अफरीदी ही हैं। क्रिस गेल ने इंटरनैशनल क्रिकेट में अभी तक 553 छक्के जड़े है, जबकि पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी ने 476 छक्के लगाए हैं। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के खाते में अभी तक 454 इंटरनैशनल छक्के दर्ज हैं।
रोहित शर्मा का ओवरऑल प्रदर्शन
रोहित शर्मा ने 43 टेस्ट मैचों में 63 छक्के लगाए हैं। वही 227 वनडे इंटरनैशनल मैचों में 244 छक्के लगाए हैं और 118 टी20 इंटरनैशनल मैचों में 147 छक्के जड़े हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए दूसरे मुकाबले में रोहित ने मिल्ने की गेंद पर दो और मिचेल सैंटनर की गेंद पर तीन छक्के लगाए थे इस दौरान उन्होंने अर्धशतक भी जड़ा।
टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के
टी20 इंटरनैशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले खिलाड़ी कि बात करें तो न्यूजीलैंड के धाकड़ बल्लेबाज मार्टिन गप्टिल का नाम सबसे पहले आता है। उन्होंने 111 मैचों में 161 छक्के लगाए हैं। जबकि भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने 118 मुकाबलों में 147 छक्के जड़े हैं। टी20 इंटरनैशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में वेस्टइंडीज के क्रिस गेल तीसरे नंबर पर मौजूद है जबकि रोहित शर्मा इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं। क्रिस गेल ने टी20 इंटरनैशनल में 124 छक्के लगाए हैं। अगर न्यूजीलैंड के खिलाफ आखिरी मुकाबले में रोहित शर्मा 3 और छक्के जड़ देते हैं तो वह भारत की ओर से 150 टी20 इंटरनैशनस छक्के लगाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बन जाएंगे।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS