साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेल रहे इस खिलाड़ी को मिली खुशखबरी, पत्नी ने बच्ची को दिया जन्म

साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेल रहे इस खिलाड़ी को मिली खुशखबरी, पत्नी ने  बच्ची को दिया जन्म
X
Ajinkya Rahane Baby Girl: विशाखापत्तनम में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहला टेस्ट खेल रहे भारतीय टेस्ट टीम के उपकप्तान अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) शनिवार को पिता बन गए। उनकी पत्नी राधिका (Ajinkya Rahane Wife) ने एक बच्ची को जन्म दिया है।

Ajinkya Rahane Becomes Father भारतीय टेस्ट टीम के उपकप्तान अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) शनिवार को पिता बन गए। उनकी पत्नी राधिका (Ajinkya Rahane Wife) ने एक बच्ची को जन्म दिया है। अजिंक्य रहाणे विशाखापत्तनम में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ इस समय पहला टेस्ट खेल रहे हैं।

अजिंक्य रहाणे ने 2014 में अपने बचपन की दोस्त राधिका से शादी की। दोनों स्कूल में पहली बार मिले थे और फिर धीरे धीरे ये दोस्ती प्यार में बदल गई। परिवार वालों की सहमति से दोनों शादी के बंधन में बंध गए।

भारतीय स्पिनर हरभजन सिंह ने सोशल मीडिया पर अजिंक्य रहाणे को पिता बनने की बधाई दी है। हरभजन सिंह ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि नए डैडी अजिंक्य रहाणे को बधाई, उम्मीद है मम्मी और लिटिल प्रिंसेज सही सलामत रहे। अज्जू (अजिंक्य रहाणे) के जीवन का मजेदार हिस्सा अब शुरू होता है।



बता दें कि भारतीय क्रिकेटरों में अजिंक्य रहाणे के अलावे एमएस धोनी, हरभजन सिंह, सुरेश रैना, रोहित शर्मा और हनुमा विहारी भी एक बच्ची के पिता हैं। अजिंक्य रहाणे वर्तमान में टीम इंडिया के साथ हैं और वह साउथ अफ्रीका के खिलाफ 3 मैचों की श्रृंखला का पहला टेस्ट खेल रहे हैं। विश्व कप के बाद वेस्टइंडीज के खिलाफ 2 मैचों की टेस्ट सीरीज के दौरान रहाणे फॉर्म में लौट आए।

बता दें कि अजिंक्य रहाणे की वाइफ राधिका ने पिछले सप्ताह सोशल मीडिया पर बेबी बंप के साथ एक इमोशनल मैसेज के साथ एक तस्वीर पोस्ट की थी। तस्वीर पोस्ट करते हुए उन्होंने लिखा था कि दूध और दूध से बने उत्पादों का अधिक सेवन करें। ज्यादा कॉफी न पियें। और क्या आप अपनी जरूरत के हिसाब से सप्लीमेंट ले रहे हैं?

बतातें चलें कि अजिंक्य रहाणे ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ चल रहे टेस्ट की पहली पारी में कुछ खास नहीं कर सके थे। वेस्टइंडीज में 90.33 की औसत से 271 रन बनाने के बाद रहाणे जारी टेस्ट में कुछ बड़ा स्कोर हासिल करने को इच्छुक होंगे। रहाणे से भारत की दूसरी पारी में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाने की उम्मीद है।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story