Ind vs SA 1st Test: रोहित और मयंक की जोड़ी ने रचा इतिहास, कई दिग्गजों को पीछे छोड़ा

Ind vs SA 1st Test: रोहित और मयंक की जोड़ी ने रचा इतिहास, कई दिग्गजों को पीछे छोड़ा
X
Ind vs SA 1st Test: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ विशाखापत्तनम में चल रहे पहले टेस्ट के दूसरे दिन रोहित शर्मा और मयंक अग्रवाल ने पहले विकेट के लिए 317 रनों की साझेदारी कर कई दिग्गजों को पीछे छोड़ दिया। साथ ही उन्होंने कई रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिए।

Ind vs SA 1st Test Rohit Sharma Mayank Agarwal Partnership Records दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ विशाखापत्तनम में चल रहे पहले टेस्ट के दूसरे दिन गुरुवार को रोहित शर्मा और मयंक अग्रवाल ने ओपनिंग पार्टनर के रूप में कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए। रोहित शर्मा और मयंक अग्रवाल ने पहले विकेट के लिए 317 रनों की साझेदारी कर कई दिग्गजों को पीछे छोड़ दिया।

रोहित शर्मा और मयंक अग्रवाल की जोड़ी भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेले गए टेस्ट में किसी भी विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। रोहित शर्मा और मयंक अग्रवाल की जोड़ी ने 269 रनों की साझेदारी करते ही वीरेंद्र सहवाग और राहुल द्रविड़ की जोड़ी को पीछे छोड़ दिया।



2007/08 में वीरेंद्र सहवाग और राहुल द्रविड़ के बीच दूसरे विकेट के लिए 268 रनों की साझेदारी हुई थी। जबकि भारत साउथ अफ्रीका टेस्ट मैच में 2009/10 में वीवीएस लक्ष्मण और एमएस धोनी के बीच सातवें विकेट के लिए 259 रनों की साझेदारी हुई थी और 2009/10 में वीरेंद्र सहवाग और सचिन तेंदुलकर के बीच तीसरे विकेट के लिए 249 रनों की साझेदारी हुई थी।

भारत बनाम साउथ अफ्रीका (किसी भी विकेट) मैच में सबसे बड़ी साझेदारी

317 मयंक अग्रवाल- रोहित शर्मा, विजाग, 2019/20 (पहला)

268 वीरेंद्र सहवाग- राहुल द्रविड़, चेन्नई, 2007/08 (दूसरा)

259* वीवीएस लक्ष्मण- एमएस धोनी, कोलकाता 2009/10 (7वां)

249 वीरेंद्र सहवाग- सचिन तेंदुलकर, कोलकाता 2009/10 (तीसरा)

इसके अलावे रोहित शर्मा और मयंक अग्रवाल की जोड़ी ने भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेले गए टेस्ट में सबसे बड़ी ओपनिंग साझेदारी का रिकॉर्ड भी बनाया। रोहित और मयंक की जोड़ी ने भारत बनाम साउथ अफ्रीका टेस्ट में 1996/97 में गैरी कर्स्टन और एंड्रयू हडसन के बीच हुए 236 रनों की साझेदारी को पीछे छोड़कर सबसे बड़ी ओपनिंग साझेदारी का रिकॉर्ड बनाया।

भारत और दक्षिण अफ्रीका के लिए सबसे बड़ी ओपनिंग साझेदारी

219 मयंक अग्रवाल - रोहित शर्मा, विजाग 2019/20*

218 वीरेंद्र सहवाग - गौतम गंभीर, कानपुर 2004/05

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story