Ind vs SA 1st Test: भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के तीसरे दिन साउथ अफ्रीका ने बनाया ये रिकॉर्ड

Ind vs SA 1st Test विशाखापत्तनम (Visakhapatnam Test) में खेले जा रहे पहले टेस्ट के तीसरे दिन (Ind vs SA 1st Test) साउथ अफ्रीका के बल्लेबाज भारतीय गेंदबाजों पर हावी रहा। तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक साउथ अफ्रीका ने 8 विकेट के नुकसान पर 385 रन बना लिए हैं। हालांकि अफ्रीका अब भी भारत की पहली पारी से 117 रन पीछे है। भारत ने अपनी पहली पारी 7 विकेट के नुकसान पर 502 रन बनाकर घोषित की है। मैच के तीसरे दिन साउथ अफ्रीका की ओर से डीन एल्गर ने (160) और क्विंटन डी कॉक ने 111 रन बनाए।
That will be stumps on Day 3. 5 wickets for Ashwin, centuries from Elgar & de Kock - SA 385/8 #TeamIndia #INDvSA @Paytm pic.twitter.com/9mCCQXAryu
— BCCI (@BCCI) October 4, 2019
पहले टेस्ट मैच के तीसरे दिन साउथ अफ्रीका के नाम एक रिकॉर्ड भी दर्ज हो गया। साउथ अफ्रीका ने तीसरे दिन 5 विकेट खोकर 346 रन बनाए। भारतीय सरजमीं पर भारत के खिलाफ एक दिन में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में साउथ अफ्रीका छठे स्थान पर आ गई। भारतीय सरजमीं पर एक दिन में सबसे ज्यादा रन बनाने के रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के नाम है। वेस्टइंडीज ने 1974 में दिल्ली में भारत के खिलाफ एक टेस्ट मैच में एक दिन में 374 रन बनाए थे। इस मामले में दूसरे नंबर पर श्रीलंका है, जिन्होंने 2009 में मुंबई में भारत के खिलाफ 366 रन बनाए थे।
भारतीय सरजमीं पर भारत के खिलाफ एक दिन में सर्वाधिक रन
1974 में वेस्टइंडीज ने दिल्ली में भारत के खिलाफ 374 रन बनाए थे
2009 में श्रीलंका ने मुंबई में भारत के खिलाफ 366 रन बनाए थे
2004 में ऑस्ट्रेलिया ने नागपुर में भारत के खिलाफ 362 रन बनाए थे
1958 में वेस्टइंडीज ने कानपुर में भारत के खिलाफ 359 रन बनाए थे
1993 में श्रीलंका ने बेंगलुरु में भारत के खिलाफ 351 रन बनाए थे
2019 में साउथ अफ्रीका ने विशाखापत्तनम में भारत के खिलाफ 346 रन बनाए
बता दें कि भारतीय स्पिनर आर अश्विन ने वर्नोन फिलेंडर को आउट कर अपने टेस्ट करियर में 27वीं बार एक पारी में 5 विकेट लिया। जबकि रवीन्द्र जडेजा ने अपने टेस्ट करिया का 200वां विकेट लिया। इससे पहले डीन एल्गर 2010 के बाद भारत में टेस्ट शतक बनाने वाले पहले दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज बने।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS