IND vs SA: जोहानिसबर्ग में दूसरे दिन बारिश के आसार, मौसम बिगड़ने से भारत को होगा फायदा

खेल। भारत और दक्षिण अफ्रीका (IND vs SA) के बीच टेस्ट सीरीज के दूसरे मुकाबले में एक बार फिर भारतीय बल्लेबाजों का जादू नहीं चला। मुकाबले की पहली पारी में भारत ने महज 200 रन बनाए और ऑलआउट हो गई। वहीं फिर से भारतीय गेंदबाजों पर उम्मीदें काफी बढ़ गई है। हालांकि, दूसरे दिन का खे मौसम बिगाड़ सकता है। बारिश होने की संभावना जताई जा रही है, लेकिन मौसम बिगड़ने से भारतीय गेंदबाजों को फायदा मिल सकता है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार 4 जनवरी को 62 फीसदी बारिश होने की संभावना है।
वहीं जोहानिसबर्ग के मैदान में टेस्ट मुकाबले के पहले दिन 43 फीसदी बारिश की संभावना थी, लेकिन यहां कोई बारिश नहीं हुई। हालांकि, दूसरे दिन भी अगर ऐसे ही रहा तो मौसम भारत के हक में रहेगा। भारतीय गेंदबाजों को इस मौसम से काफी फायदा पहुंचेगा।
Innings Break!
— BCCI (@BCCI) January 3, 2022
That's the end of #TeamIndia's innings as they are all out for 202 (KL Rahul 50, Ashwin 46).
Scorecard - https://t.co/qcQcovZ41s #SAvIND pic.twitter.com/0Zix4VrBAp
दरअसल, बारिश होने से हवा में नमी बढ़ेगी और तेज गेंदबाजों को इससे मदद मिल सकती है। पिच पर नमी बढ़ने के कारण तेज गेंदबाजों की गेंद बेहतर सीम और स्विंग होगी। बता दें कि, पहली दिन मोहम्मद सिराज चोटिल हो गए थे ऐसे में अगर बारिश हुए तो भारतीय गेंदबाजों को समय-समय पर आराम मिलता रहेगा।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS