IND vs SA: अफ्रीकी टीम का 'प्लान पुजारा' रहा सफल, सिर्फ 9 रन बनाकर ढेर हुआ दिग्गज

खेल। केपटाउन टेस्ट (Cape Town Test) के तीसरे दिन दक्षिण अफ्रीका (South Africa) को भारत का पहला विकेट चटकाने में ज्यादा देर नहीं लगा। दक्षिण अफ्रीका ने चेतेश्वर पुजारा (Cheteshwar Pujara) को सिर्फ 2 ही गेंदों में आउट कर दिया। दक्षिण अफ्रीका के तीसरे दिन पहले दो ओवरों में ही दोनों भारतीय अनुभवी बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा समेत अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) को आउट कर वापस भेज दिया। मार्को जानसेन (Marco Janssen) ने भारतीय बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा को एक बेहतरीन प्लान के चलते अपना शिकार बनाकर दक्षिण अफ्रीका को तीसरे दिन की पहली सफलता हासिल करवाई।
'प्लान पुजारा' हुआ कामयाब
Keegan Petersen with a magnificent catch on the second ball of the day😍 #SAvIND #FreedomTestSeries #BePartOfIt | @Betway_India pic.twitter.com/zqcAtMahSi
— Cricket South Africa (@OfficialCSA) January 13, 2022
तीसरे दिन गेंदबाजी की करने उतरे मार्को जानसेन ने स्टार टेस्ट बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा को बॉडीलाइन पर टार्गेट करते कैच आउट करवाया। जानसेन ने इसके एक गेंद पहले आउटसाइड ऑफ स्टंप पर बॉल करके पुजारा को चकमा दिया था, जिसके बाद ठीक अगली ही गेंद लेग स्लिप के साथ उन्होंने पुजारा के कंधे को टारगेट करते हुए डालीफें। पुजारा ने भी उस गेंद पर शॉट खेला और कीगन पीटरसन के हाथों कैच आउट हो गए। पुजारा की कमजोरी का फायदा उठाते हुए जानसेन ने सिर्फ 2 गेंदों के भीतर उनको आउट कर दिया।
क्या रहाणे होंगे बाहर?
टेस्ट क्रिकेट में लगातार खराब प्रदर्शन के बाद अजिंक्य रहाणे को भारतीय टेस्ट टीम से बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है। जोहानिसबर्ग टेस्ट में शानदार बल्लेबाजी के बाद रहाणे-पुजारा से वैसी ही एक और साझेदारी की जरूरत थी, लेकिन दोनों ने भारतीय फैंस को एक बार फिर अपने प्रदर्शन से निराश किया है। अजिंक्य रहाणे ने दोनों पारियों में कुल 10 रन ही बनाए जबकि पुजारा ने पहली पारी में विराट के साथ 62 रनों की साझेदारी की। इस दौरान पुजारा ने 43 रन जड़े।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS