IND vs SA: जोहान्सबर्ग में ऋषभ पंत ने किया अनोखा कारनामा, धोनी के क्लब में हुए शामिल

IND vs SA: जोहान्सबर्ग में ऋषभ पंत ने किया अनोखा कारनामा, धोनी के क्लब में हुए शामिल
X
दरअसल पंत भारत के लिए सबसे तेज 100 कैच पकड़ने वाले विकेटकीपर बन गए हैं। उन्होंने ये कारनामा महज 27 टेस्ट मैचों में ही कर दिखाया है। ऐसा करने के बाद वह एमएस धोनी क्लब में शामिल हो गए हैं।

खेल। भारत और साउथ अफ्रीका (IND vs SA) के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है। पहला मुकाबला जो सेंचुरियन में खेला गया उसमें भारतीय टीम (team India) ने इतिहास रचते हुए मेजबान टीम को हरा दिया था। वहीं दूसरा मुकाबला जोहान्सबर्ग (Johannesburg) में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में भी पहली पारी में भारत आगे है। लेकिन भारतीय सलामी बल्लेबाज और विकेटकीपर ऋषभ पंत (Rishabh pant) ने अभी तक इस दौरे पर कोई कमाल नहीं दिखाया है। हालांकि, बतौर विकेटकीपर उन्होंने एक के बाद एक रिकॉर्ड बनाए हैं। पहले सेंचुरियन में और फिर बाद में जोहान्सबर्ग में उन्होंने अपनी विकेटकीपिंग का कमाल दिखाया है। इसके बाद वह पूर्व कप्तान और विकेटकीपर एमएस धोनी (MS Dhoni) के क्लब में शामिल हो गए हैं।

दरअसल पंत भारत के लिए सबसे तेज 100 कैच पकड़ने वाले विकेटकीपर बन गए हैं। उन्होंने ये कारनामा महज 27 टेस्ट मैचों में ही कर दिखाया है। ऐसा करने के बाद वह एमएस धोनी क्लब में शामिल हो गए हैं। उनके अलावा इस क्लब में सिर्फ एमएस धोनी (256), सयैद किरमानी (160) और किरन मोरे (110) शामिल है। वहीं इस मामले में पंत दुनिया के 42वें विकेटकीपर भी बन गए हैं।

इससे पहले उन्होंने एक और रिकॉर्ड अपने नाम किया था। बता दें कि उन्होंने विकेट के पीछे सबसे तेज 100 शिकार करने का रिकॉर्ड बनाते हुए एमएस धोनी को पीछे छोड़ दिया था। वहीं उनका 100वां शिकार अफ्रीकी बल्लेबाज टेम्बा बवूमा थे।

Tags

Next Story