IND vs SA: टी20 सीरीज के लिए अफ्रीका ने किया टीम का ऐलान, भारत के खिलाफ खेलेंगे ये खिलाड़ी

IND vs SA: टी20 सीरीज के लिए अफ्रीका ने किया टीम का ऐलान, भारत के खिलाफ खेलेंगे ये खिलाड़ी
X
आईपीएल 2022 (IPL 2022) के समाप्त होने के बाद दक्षिण अफ्रीका (South Africa) भारत दौरे पर आ रही है। ऐसे में अफ्रीका को यहां भारत के खिलाफ 5 मुकाबलों की टी20 सीरीज खेलनी है।

खेल। आईपीएल 2022 (IPL 2022) के समाप्त होने के बाद दक्षिण अफ्रीका (South Africa) भारत दौरे पर आ रही है। ऐसे में अफ्रीका को यहां भारत के खिलाफ 5 मुकाबलों की टी20 सीरीज खेलनी है। अब इस बड़ी सीरीज के लिए दक्षिण अफ्रीका ने अपनी 16 सदस्यीय वाली टीम की घोषणा कर दी ही। अफ्रीका टीम की कमान तेम्बा बावुमा को सौंपी गई है। वहीं इस सीरीज में रीजा हेंड्रिक्स और एनरिक नोर्टजे की टीम में वापसी हुई है। इनके अलावा ट्रिस्टन स्टब्स (Tristan Stubbs) के रूप में अनकैप्ड खिलाड़ी को मौका दिया गया है। बता दें कि, स्टब्स ने हाल ही में मुंबई इंडियंस की तरफ से खेलते हुए अपना आईपीएल डेब्यू भी किया है।

दक्षिण अफ्रीकी ने दी इन खिलाड़ियों को टीम में जगह

तेम्बा बावुमा (कप्तान), क्विंटन डी कॉक, रीज़ा हेंड्रिक्स, हेनरिक क्लासेन, केशव महाराज, एडेन मार्कराम, डेविड मिलर, ड्वेन प्रिटोरियस, कगिसो रबाडा, तबरेज शम्सी, ट्रिस्टन स्टब्स, लुंगी एनगिडी, एनरिक नॉर्टजे, वायने पार्नेल, रस्सी वैन डेर डूसन और मार्को जेन्सन।

भारत बनाम साउथ अफ्रीका टी20 सीरीज का शेड्यूल

1. पहला टी20: 9 जून, शाम 7:00 बजे (दिल्ली)

2. दूसरा टी20: 12 जून, शाम 7:00 (कटक)

3. तीसरा टी20: 14 जून, शाम 7:00 (विशाखापत्तनम)

4. चौथा टी20: 17 जून, शाम 7:00 (राजकोट)

5. पांचवां टी20: 19 जून, शाम 7:00 (बेंगलुरु)

Tags

Next Story